Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में सनसनी: कॉलेज के सूचना बोर्ड पर अज्ञात लोगों ने दागीं 80 गोलियां

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र में स्थित राजकीय महाविद्यालय लंबाथाच में अज्ञात लोगों द्वारा कॉलेज परिसर के बाहर लगे सूचना बोर्ड पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार जब कॉलेज के कर्मचारी, प्रोफेसर और अन्य स्टाफ परिसर में पहुंचे तो प्रवेश द्वार पर लगे दो सूचना बोर्ड पर बड़ी संख्या में गोलियों के निशान देखकर हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि दोनों बोर्ड पर करीब 80 गोलियों के निशान मिले हैं, जिनमें से कई गोलियां लोहे के बोर्ड को आर-पार कर गईं।

मामले की जानकारी तुरंत कॉलेज प्रशासन को दी गई, जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने इसकी शिकायत जंजैहली पुलिस को लिखित रूप में दी। शिकायत के अनुसार एक सूचना बोर्ड पर 49 और दूसरे बोर्ड पर 31 गोलियों के निशान पाए गए हैं।

कॉलेज की प्राचार्य जया ठाकुर ने बताया कि सूचना बोर्ड पर कई गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं और कुछ गोलियां बोर्ड के आर-पार हो गई हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को इसकी शिकायत दे दी गई है।

वहीं डीएसपी करसोग चांद किशोर ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से शिकायत मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह गोलियां एयरगन से चलाई गई हो सकती हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगी।

घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोलियां किसने और किस उद्देश्य से चलाईं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...

अंबाला बार एसोसिएशन की भूख हड़ताल, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का विरोध

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में अंबाला जिला बार एसोसिएशन ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ बार एसोसिएशन ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को जिला बार के छह अधिवक्ता सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे और नई व्यवस्था को वापस लेने की...

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.