Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में पट्टिकाएं हटाने पर विवाद, विधायक इंद्र सिंह गांधी लाएंगे विशेषाधिकार नोटिस

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच एक और विवाद सामने आया है। बल्ह से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने आरोप लगाया है कि विभिन्न विकास कार्यों से जुड़ी शिलान्यास पट्टिकाओं को हटाया गया है और चुने हुए प्रतिनिधियों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जिन विभागों के कार्यों की पट्टिकाएं हटाई गई हैं, उनके अधिकारियों के खिलाफ आगामी विधानसभा सत्र में विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाया जाएगा।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने याद दिलाया कि 26 जनवरी के कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने भी डीसी मंडी के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस दिया था। अब वे भी इस मामले को विधानसभा में उठाने की तैयारी कर रहे हैं।

रिवालसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इंद्र सिंह गांधी ने राज्यस्तरीय छेश्चू मेले के आयोजन को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि मेले के दौरान शिक्षा मंत्री के कार्यक्रम की जानकारी तक उन्हें नहीं दी गई। इस दौरान करोड़ों रुपये की लागत से बने भवनों का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया, लेकिन उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इन भवनों के निर्माण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार ने बजट का प्रावधान किया था।

विधायक ने आरोप लगाया कि बल्ह के समिति हाल भवन के निर्माण के लिए 78 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे, लेकिन अब उस भवन पर लगी उनकी शिलान्यास पट्टिका को हटाकर कूड़ेदान में फेंक दिया गया। इसके अलावा रिवालसर नागरिक अस्पताल में लगी पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की शिलान्यास पट्टिका, नेरचौक नगर परिषद की सड़क तथा कुम्मी में सिंचाई विभाग से संबंधित पट्टिकाएं भी हटाए जाने की बात सामने आई है।

उन्होंने कहा कि जब संबंधित विभागों के अधिकारियों से इस बारे में सवाल किया जाता है तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जाता।

इंद्र सिंह गांधी ने राज्यस्तरीय छेश्चू मेले के आयोजन में वित्तीय अनियमितताओं का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने बल्ह क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों और अन्य लोगों से एकत्र किए गए पैसों का सही तरीके से उपयोग नहीं किया।

उन्होंने गुरुकोठा उपडाकघर की बहाली के लिए अधिकारियों, प्रदेश सरकार और केंद्रीय मंत्री से मांग की। इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.