Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ओवरलोड डंपर की टक्कर से महिला की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

गुरुग्राम। शहर के चंदू गांव में रविवार सुबह तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर की टक्कर से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला घर के सामने सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में कूड़ा डालने गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला दोनों वाहनों के बीच फंस गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतका की पहचान चंदू गांव निवासी 31 वर्षीय पूनम रानी के रूप में हुई है। घटना के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतका के पति पवन कुमार की शिकायत पर राजेंद्र पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पवन कुमार ने बताया कि गांव में कूड़ा उठाने के लिए सरपंच की ओर से एक मिनी ट्रैक्टर लगाया गया है, जिसे चालक सतीश कुमार चलाता है। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव के पास सड़क किनारे खड़ी थी और उसकी पार्किंग लाइट भी जल रही थी। उसी दौरान पूनम रानी कूड़ा डालने के लिए ट्रैक्टर के पास खड़ी थीं। तभी गुरुग्राम से बादली की ओर जा रहा मिट्टी से भरा तेज रफ्तार डंपर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया।

हादसे में पूनम रानी दोनों वाहनों के बीच फंस गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक सतीश कुमार भी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को जब्त कर लिया है और उसके नंबर के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुग्राम-बादली रोड पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं। दो दिनों में इस सड़क पर यह दूसरा हादसा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...

हिमालय संरक्षण संगोष्ठी में शामिल होने के बाद शिमला रवाना हुए राज्यपाल

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता अपने एक दिवसीय धर्मशाला दौरे के बाद रविवार सुबह शिमला के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिमालय परिवार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर’ विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.