Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोहाना में किसानों के लिए बड़ा कदम: 54 लाख घन फीट स्टोरेज टैंक तैयार

गोहाना (सोनीपत)। किसानों को वर्षा पर निर्भर रहे बिना पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध कराने के लिए सिंचाई विभाग ने नई नाला में 54 लाख घन फीट क्षमता वाला स्टोरेज टैंक तैयार किया है। यह प्रदेश का पहला पायलट प्रोजेक्ट है, जिसमें अतिरिक्त वर्षा जल को सीधे ड्रेन में संग्रहित किया जाएगा। इस वर्ष वर्षा के मौसम में पहली बार पानी का भंडारण किया जाएगा, जिससे किसानों को दोहरा लाभ होगा। अधिक वर्षा होने पर पानी ड्रेन में छोड़ा जा सकेगा और सूखे मौसम में इसी संग्रहित जल से सिंचाई संभव होगी। इस परियोजना पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

नई नाला में गांव छतैहरा से महमूदपुर तक लगभग 14,000 फीट लंबाई में टैंक बनाया गया है। टैंक की गहराई 15 फीट तक है और जिस हिस्से में टैंक बनाया गया, वहां ड्रेन को चार से छह फीट तक और गहरा किया गया। दोनों किनारों के रैंप कंक्रीट से मजबूत किए गए हैं, जबकि नीचे का हिस्सा कच्चा छोड़ा गया है ताकि भूजल स्तर भी बढ़ सके। पानी रोकने और संग्रहण के लिए ड्रेन में दो स्थानों पर छोटे बांध बनाए गए हैं। अधिक वर्षा होने या नहरों और डिस्ट्रीब्यूट्रियों से छोड़े जाने वाले अतिरिक्त पानी का भंडारण इसी टैंक में किया जाएगा। वर्षा समाप्त होने के बाद, यह पानी आसपास के किसानों के लिए सिंचाई में इस्तेमाल किया जाएगा।

इस परियोजना से छतैहरा, अहमदपुर माजरा, मातंड, महमूदपुर, सिवानका, जागसी और खंदराई के लगभग 5,000 एकड़ कृषि भूमि के किसानों को लाभ मिलेगा। सिंचाई विभाग ने पहले चरण में ड्रेन में स्टोरेज टैंक तैयार किया है। दूसरे चरण में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर काम किया जाएगा, जिसके तहत ड्रेन से पाइपलाइन बिछाकर किसानों को सीधे पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के सफल होने पर प्रदेश की अन्य ड्रेनों में भी इसी तरह के स्टोरेज टैंक विकसित किए जा सकते हैं।

यह पहल न केवल जल संरक्षण में मदद करेगी, बल्कि गिरते भूजल स्तर को सुधारने में भी सहायक साबित होगी। परियोजना का काम दिसंबर 2024 में शुरू हुआ था और अब इसे पूरा कर लिया गया है। अक्षय कुमार, एसडीओ, सिंचाई विभाग ने बताया कि यह वर्षा जल भंडारण मॉडल किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगा और भविष्य में इसे अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती की थाने में मौत, परिवार ने लगाया झूठा फंसाने का आरोप

Summer express, तरन तारन। जिले के भिखीविंड थाना परिसर में हत्या के मामले में गिरफ्तार एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की पहचान गांव पहुविंड निवासी राजबीर कौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह थाना परिसर के शौचालय में मृत अवस्था में मिली। घटना के बाद पुलिस महकमे...

मानसून की बेरुखी से 12 राज्यों में बारिश का संकट, खेती पर बढ़ी चिंता

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के बावजूद मानसून की स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। खासकर खेती पर निर्भर राज्यों में बारिश की कमी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। बीते एक सप्ताह में दिल्ली, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश हुई, जिससे...

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.