Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में मैट्रिक व प्लस टू की वार्षिक परीक्षाएं शुरू,1.82 लाख छात्र दे रहे परीक्षा

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश  स्कूल शिक्षा बोर्ड की मैट्रिक और प्लस टू की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से प्रदेशभर में शुरू हो गईं। इस वर्ष करीब एक लाख 82 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में भाग ले रहे हैं। बोर्ड की ओर से पूरे हिमाचल में 2384 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है।

मंगलवार को सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक जमा दो की संस्कृत तथा इसी समय दसवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस बार परीक्षा समय में एक घंटे का बदलाव किया गया है। पहले परीक्षा सुबह 8:45 बजे शुरू होती थी, लेकिन शिक्षा उपनिदेशकों की मांग पर इसे बदलकर 9:45 बजे कर दिया गया है।आंकड़ों के अनुसार दसवीं कक्षा के 93,564 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं, जबकि बारहवीं कक्षा के 81,411 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त एसओएस के तहत दसवीं के 3,984 और बारहवीं के 3,442 परीक्षार्थी भी परीक्षा में बैठेंगे।

नकल पर रोक लगाने के लिए बोर्ड ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही बोर्ड मुख्यालय में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। ‘एग्जाम मित्र’ ऐप के माध्यम से भी परीक्षा गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 41 स्थल मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने इस बार परिणाम जल्द घोषित करने का लक्ष्य तय किया है। योजना के अनुसार 30 अप्रैल तक दसवीं और बारहवीं का पहला परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी है।बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित परीक्षा वातावरण मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तीन मंत्रियों वाले जिले से सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका…26 वर्षों बाद शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर  भाजपा ने किया कब्जा 

Summer express/शिमला ,संजू-:क़रीब 26 वर्षों के बाद शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया. भाजपा की जीत काग्रेस के लिए बड़ा झटका है. जिला शिमला से राज्य सरकार में तीन मंत्री हैं होने के बावजूद सत्तारूढ़ कांग्रेस सीट नहीं बचा पाई. शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र से आने वाले  भाजपा...

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.