Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है बजट: गौरव गौतम

पलवल। खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश बजट को जनहितकारी और सर्वसमावेशी बताया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा, जिला अध्यक्ष विपिन बैसला और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरेंद्र पाल राणा भी मौजूद रहे।

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 2,33,658 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया है, जिसमें सभी वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रदेश की जीडीपी तीन गुना बढ़कर 13.67 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं प्रति व्यक्ति आय भी वर्ष 2014-15 के 1.47 लाख रुपये से बढ़कर वर्ष 2025-26 में अनुमानित 3.95 लाख रुपये हो गई है।

गौरव गौतम ने कहा कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए विश्व बैंक ने हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है, जिसके तहत 2,716 करोड़ रुपये की सहायता मिलेगी। इसके अलावा वाटर सिक्योर हरियाणा प्रोजेक्ट के लिए 5,715 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिससे जल संसाधनों को सुदृढ़ किया जाएगा।

किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ‘हरियाणा एग्रो डिस्कॉम’ नाम से तीसरी बिजली वितरण कंपनी गठित की जाएगी। प्रदेश में तीन लाख किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने और तीन लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्री ने बताया कि अग्निवीरों को हरियाणा पुलिस में विभिन्न पदों पर 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कोच नियुक्त किए जाएंगे। प्रत्येक जिले में एक ‘खेलो इंडिया’ लघु केंद्र स्थापित कर उसका संचालन पूर्व चैंपियन खिलाड़ियों को सौंपा जाएगा। साथ ही खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए नए खेल स्टेडियमों का निर्माण भी किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बीड में कार से 70 किलो गांजा बरामद, 35 लाख की खेप के साथ चालक गिरफ्तार

summer express , बीड | महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों...

नशे के लिए 30 हजार रुपये मांगे, नहीं मिले तो पत्नी-सास पर सरिए से हमला

summer express , लुधियाना | भामा रोड स्थित सुखदेव नगर में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और सास पर लोहे के सरिए से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी चिट्टा खरीदने के लिए परिवार से 30 हजार रुपये मांग रहा था। पैसे...

तीन मंत्रियों वाले जिले से सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका…26 वर्षों बाद शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर  भाजपा ने किया कब्जा 

Summer express/शिमला ,संजू-:क़रीब 26 वर्षों के बाद शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया. भाजपा की जीत काग्रेस के लिए बड़ा झटका है. जिला शिमला से राज्य सरकार में तीन मंत्री हैं होने के बावजूद सत्तारूढ़ कांग्रेस सीट नहीं बचा पाई. शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र से आने वाले  भाजपा...

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.