Facebook-f Youtube X-twitter

रेवाड़ी में किसान ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान, जांच जारी

रेवाड़ी  | रेवाड़ी जिले के कोसली क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। कोसली निवासी 45 वर्षीय राकेश ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। राकेश पेशे से किसान थे और खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

जांच अधिकारी सत्यपाल के अनुसार, एक मार्च को कोसली रेलवे स्टेशन के पास शव मिलने की सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तत्काल मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

मंगलवार को परिजनों ने शव की पहचान राकेश के रूप में की। कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जीआरपी पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ के साथ अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में अपराधियों का उत्पात,इलाके में डर का माहौल

फरीदाबाद, समर न्यूज ब्यूरो -: फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में अपराधियों ने दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग कर लोगों में भय फैलाया। पहली घटना में स्थानीय भाजपा नेता और रियल एस्टेट कारोबारी विनोद भाटी के कार्यालय को निशाना बनाया गया, जबकि दूसरी में शहर के एक शराब के ठेके पर गोलीबारी की गई। जानकारी के...

अस्पतालों की तर्ज पर कार्य करें न्यायपालिकाएं, उपचार के रूप में दी जाएं सेवाएं

मंडी, धर्मवीर -: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत ने न्यायपालिका के संचालकों से आहवान किया है कि वे न्याय व्यवस्था और प्रणाली में अस्पताल की तरह सेवाएं दें। जिस तरह से अस्पताल में एक बीमार व्यक्ति को उपचार देकर ठीक किया जाता है, ठीक उसी तरह न्याय के मंदिर में आने वाले व्यक्ति को...

आईजीएमसी में गैस संकट से मरीजों और तीमारदारों के लिए खाने-पीने की परेशानी

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल, आईजीएमसी शिमला में गैस संकट के कारण कैंटीन पूरी तरह ठप हो गई है। अस्पताल में रसोई गैस (LPG) सिलेंडरों की अनुपलब्धता के चलते मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भोजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे अस्पताल में एक तरह की खाने-पीने की आपातस्थिति...

मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान — “संजय भाटिया की जीत सुनिश्चित,गैस किल्लत सिर्फ विपक्ष की राजनीति”

करनाल, 15 मार्च — केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में राज्यसभा चुनाव, गैस आपूर्ति और आगामी चुनावों को लेकर कई महत्वपूर्ण बयान दिए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार संजय भाटिया की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया और गैस किल्लत को विपक्ष की राजनीति करार दिया। राज्यसभा चुनाव...

बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने ऊना कार्यालय में कार्यकर्ताओं को पार्टी विचारधारा से करवाया अवगत

ऊना, राकेश-: ऊना के बीजेपी कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी का अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और कार्यप्रणाली से अवगत कराया। सत्ती ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रदेशभर में पार्टी का यह अभ्यास वर्ग चल रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.