Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में भीषण सड़क हादसा, एमडी कर रहे दो युवा डॉक्टरों की मौत

सोनीपत |  हरियाणा के सोनीपत जिले में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एमडी की पढ़ाई कर रहे दो युवा डॉक्टरों की जान चली गई। दोनों डॉक्टर भगत फूल सिंह सरकारी मेडिकल कॉलेज के स्नातकोत्तर छात्र थे। हादसे के बाद कॉलेज और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतकों की पहचान डॉ. अरविंद और डॉ. नीलोत्पल के रूप में हुई है। डॉ. अरविंद पैथोलॉजी विषय में जबकि डॉ. नीलोत्पल बायोकेमिस्ट्री में एमडी की पढ़ाई कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार देर रात दोनों डॉक्टर कॉलेज से बाइक पर सैर के लिए निकले थे। इसी दौरान खानपुर-कासंडी रोड पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद डॉ. अरविंद का अंतिम संस्कार कर दिया गया है, जबकि दूसरे डॉक्टर के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और उनका अंतिम संस्कार भी यहीं किया जाएगा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों डॉक्टर अलग-अलग राज्यों के निवासी थे। इनमें से एक तमिलनाडु और दूसरा त्रिपुरा का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे की खबर मिलने के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं और किसी से बातचीत करने की स्थिति में नहीं हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दुर्घटना के समय दोनों डॉक्टरों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस संबंध में किसी की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...

गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट हों लोग: संत बाबा बाल जी महाराज

Summer express, राकेश ,कोटला कलां। गौ माता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर संत बाबा बाल जी आश्रम, कोटला कलां में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज और स्वामी गोपेश दास जी महाराज ने लोगों से अभियान में...

स्वास्थ्य शिविर में सीएम सुक्खू के शुगर टेस्ट की रिपोर्ट पर सवाल, जांच उपकरणों की विश्वसनीयता पर जताई चिंता

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जांच उपकरणों की विश्वसनीयता को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिंता जताई है। शिमला के कृष्णा नगर में आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना ब्लड शुगर टेस्ट करवाया था। इस दौरान उपकरण में उनका शुगर स्तर 177...

दिवाली पर सोहना को जाम से राहत दिलाने की तैयारी, विधायक तेजपाल तंवर ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

Summer express, सोहना। दिवाली के त्योहार पर शहरवासियों और वाहन चालकों को जाम की समस्या से बचाने के लिए सोहना में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। विधायक तेजपाल तंवर ने पुलिस और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

हरियाणा में चक्रवाती तूफान का असर :15 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर हरियाणा के मौसम पर दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के 15 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और संभावित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.