Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में गलत पहचान का खौफनाक अंजाम, ईंटों से पीटकर युवक की हत्या

पानीपत। रंगों का पर्व होली इस बार पानीपत में एक परिवार के लिए गहरे दुख में बदल गया। मामूली विवाद और पहचान की गलतफहमी ने 22 वर्षीय युवक की जान ले ली। घटना थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत कच्ची फाटक रोड की है, जहां दो बाइकों की टक्कर के बाद शुरू हुआ झगड़ा हिंसक रूप ले बैठा और हमलावरों ने एक युवक को दूसरे गुट का सदस्य समझकर ईंटों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार होली के दिन कच्ची फाटक रोड पर कुछ युवक रंग खेल रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर थोड़ी देर के लिए हाथापाई भी हुई, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया और दोनों पक्ष वहां से चले गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ समय बाद एक गुट के कई युवक दोबारा मौके पर लौट आए। इसी दौरान वहां मौजूद शक्ति नगर निवासी 22 वर्षीय रोहित को उन्होंने दूसरे गुट का सदस्य समझ लिया। आरोप है कि युवकों ने रोहित को घेरकर उस पर ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोहित सड़क पर ही गिर पड़ा और हमलावर मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित की पहचान उसके पास मिले मोबाइल और दस्तावेजों के आधार पर हुई, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस, सीआईए और साइबर टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिसमें वारदात कैद होने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन हाउसों में पुलिस ने हथियारों कारतूसों के रिकॉर्ड तक खंगाले

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गन हाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गन हाउसों की विशेष जांच की गई।उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई...

दोपहर 1:11 बजे कोर्ट उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज जिला कचहरी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी उस समय दी गई, जब कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही चल रही थी और बड़ी संख्या...

बिल्डिंग शाखा में बड़ा फेरबदल, एक्शन लेने वाले एटीपी कपिल देव हेडक्वार्टर भेजे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज नगर निगम की बिल्डिंग शाखा में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बिल्डिंग शाखा में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर बिल्डिंग ब्रांच हेडक्वार्टर भेजे...

चंडीगढ़ में बंदरों का आतंक; सेक्टर 22-बी में महिला पर हमला, जख्मी

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। शनिवार को सेक्टर-22बी में एक बंदर ने 34 वर्षीय महिला पर हमला कर उनके पैर पर तीन जगह काट लिया। घायल महिला को उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगवाने पड़े।सेक्टर-22बी निवासी सिमरनजोत कौर अपने आठ...

मोहाली एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप बसाने की तैयारी, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

{अजीजपुर में एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन की तैयारी, रिहायशी, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइटें विकसित होंगीसमर न्यूज | मोहाली चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अब नई टाउनशिप विकसित होने जा रही है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन टाउनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव अजीजपुर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.