Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पत्रकार गौतम जालंधरी, बलराज खन्ना व सन्नी खन्ना की माता का अंतिम संस्कार सम्पन्न, अश्रुपूरित नेत्रों से दी विदाई

लुधियाना। देश के प्रमुख दैनिक समाचार पत्र अजीत, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर में ब्यूरो प्रमुख रहे तथा जागृति लहर डॉट कॉम के एडिटर पत्रकार गौतम जालंधरी, बलराज खन्ना और सन्नी खन्ना की माता रमा खन्ना (दिवंगत शहीद नरेंद्र खन्ना की धर्मपत्नी) का कल निधन हो गया। उनके निधन के बाद आज वीरवार को पीरू बंदा श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया, जहां परिजनों और परिचितों ने उन्हें अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम विदाई दी।

बताया जा रहा है कि रमा खन्ना पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। अपने पीछे वह तीन बेटे और एक बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

इस अवसर पर पंजाब के कई पत्रकारों, सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया। श्रद्धांजलि देने वालों में विधायक मदन लाल बग्गा, पक्षी सेवा सोसाइटी के चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा, प्रधान अशोक थापर, पूर्व विधायक राकेश पांडे, भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, प्रवीण बंसल, आर.डी. शर्मा, परमिंदर मेहता, अमरजीत सिंह टिक्का, विपन विनायक, अश्वनी शर्मा, एपीआरओ जतिंदर कोहली, इंद्रजीत सिंह ढींगरा, डी.के. अरोड़ा, बिट्टू गुम्बर, राजेश मेहरा (एडवोकेट), डी.एस. बेदी, वी.के. खुल्लर, नरेश शर्मा, राजू मलिक, मिंटा मलिक, सीनियर पत्रकार प्रमोद बातीश, अर्शदीप समर, नवीन शर्मा, रविंद्र अरोड़ा, पप्पी नागपाल, चन्द्रकांत चड्ढा, एडवोकेट रविंद्र गर्ग, अमित कुमार, भारत मुंजाल, जॉनी गोयल, रविंदर स्यान, राजन कैंथ, दविंदर डीके, सुखदेव, शशिकांत, रविकांत खुल्लर, पारस दानिया, रेशम नत्त, अश्वनी वर्मा, अशोक विरमानी, पवन शर्मा, प्रदीप चोपड़ा, दीपक चोपड़ा, सोनू जैदका, सन्नी जैदका, राज शाही, सागर, आशा थापर, विशाल जैन, निधि जैन, देव दत्त चुघ, विशाल अब्रोल, राधिका कालडा, राजेश सरीन, अजय सिक्का, नरेंद्र महेंद्रु, राजीव आनंद, करनैल सैनी, अजय अरोड़ा, राहुल, कैप्टन गुरनाम सिंह, हीरा लाल गोयल, प्रवीण, विक्की कुंद्रा, नितिन जैन, अमित जैन, हरमित बग्गा, हरजिंदर बवेजा, अशोक साई, तिरलोचन सिंह, अश्वनी गोगना, हेमराज, गुरप्रीत मेहदुदा, सुरेंद्र गिल, अशोक मल्हा, रमेश क्वतरा, अतुल सहगल, मनजीत सिंह, जोनी, सुखदेव सलेमपुरी, कुलविंदर सिंह सलेम तबरी सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

सभी ने पत्रकार गौतम जालंधरी, बलराज खन्ना और सन्नी खन्ना के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अब कंप्यूटर तय करेगा आपकी गाड़ी पास है या फेल,जरा सी तकनीकी खामी पर रुक सकती है पासिंग

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:वाहन की पासिंग के लिए अब केवल कागजों और बाहरी जांच पर निर्भर रहने का दौर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। केंद्र सरकार की नई व्यवस्था के तहत वाहनों की तकनीकी जांच को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए ऑटोमेटेड टेस्टिंग सेंटर (ATS) की सुविधा शुरू की जा रही है। मंडी जिला...

हिमकेयर पर जांच को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- सत्ता में आते ही होगी निष्पक्ष जांच

Summer express/मंडी- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नाचन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में शिरकत की।उन्होंने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करने तथा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने का आह्वान...

मानसून की विदाई में देरी के आसार, 20 सितंबर को फिर सक्रिय हो सकता है सिस्टम

summer express , नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां जारी रहने के कारण इस बार मानसून की विदाई में देरी होने के आसार हैं। मध्य प्रदेश के आसपास बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से गुजरात, राजस्थान और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर फिर सक्रिय हुआ है।...

मानसा में स्कूल वैन और PRTC बस की टक्कर, 10 बच्चे समेत चालक घायल

summer express , मानसा। मानसा जिले के बरेटा कस्बे में नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह स्कूल वैन और पीआरटीसी बस की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल वैन में सवार 10 बच्चे और चालक घायल हो गए। इनमें चालक समेत कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने...

नेपाल में बाढ़ से तबाही :मृतकों की संख्या 1,388 पहुंची, 5,130 लोग लापता

summer express , काठमांडू। नेपाल में 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। रविवार को आठ प्रभावित जिलों से और शव बरामद होने के बाद बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,388 हो गई है। बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.