Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यूपीएससी 2025 में हरियाणा का परचम, एकांश ढुल बने ऑल इंडिया तीसरे टॉपर

पंचकूला। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर जारी इस रिजल्ट में हरियाणा के पंचकूला निवासी एकांश ढुल ने ऑल इंडिया में तीसरा स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

25 वर्षीय एकांश ढुल पंचकूला के सेक्टर-14 के रहने वाले हैं। उनके पिता कृष्ण ढुल भाजपा से जुड़े हुए हैं। खास बात यह है कि एकांश इससे पहले भी दो बार यूपीएससी में चयनित हो चुके हैं। इस बार उन्होंने तीसरी रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यूपीएससी में चयनित सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी है। उन्होंने खास तौर पर हरियाणा के सफल उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह युवा देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेंगे। मुख्यमंत्री ने पंचकूला के एकांश ढुल के माता-पिता से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी। इस पर कृष्ण ढुल ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चयनित उम्मीदवार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएं और देश सेवा के साथ समाज के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करें।

गौरतलब है कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी, जबकि इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच लिए गए। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित केंद्र सरकार की ग्रुप ‘A’ और ‘B’ सेवाओं में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।

वहीं इस परीक्षा में निधि ने ऑल इंडिया रैंक 466 हासिल कर परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। निधि मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की नाहन तहसील के त्रिलोकपुर गांव की रहने वाली हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित मानव मंगल स्कूल से हुई, जबकि सीनियर सेकेंडरी की पढ़ाई उन्होंने सेक्टर-16 चंडीगढ़ के सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की।

इसके बाद उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज (पीजीजीसी) सेक्टर-11 चंडीगढ़ से बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई की। यूपीएससी की तैयारी के दौरान वह पंचकूला के सेक्टर-9 स्थित हरे कृष्णा लाइब्रेरी में नियमित रूप से अध्ययन करती रहीं। निधि के पिता धनी राम आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात हैं, जबकि उनकी माता जसविंदर कौर गृहिणी हैं।

निधि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया है। उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.