Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोशल मीडिया पर महर्षि पराशर पर अभद्र टिप्पणी ,वकील के खिलाफ पुलिस के पास पहुंची शिकायत

मंडी, धर्मवीर-:देवभूमि हिमाचल में एक बार फिर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। मंडी नगर के एक अधिवक्ता पर सोशल मीडिया के माध्यम से महर्षि पराशर पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं। देवता के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने से जनपद में देव समाज एकजुट हो गया है। अभद्र टिप्पणी का यह मामला बीते माह 24-25 फरवरी का बताया जा रहा है।

 वीरवार को पराशर ऋषि मंदिर कमेटी और देव संस्कृति संरक्षण संवर्धन समिति ने उक्त मामले पर डीएसपी हेडक्वार्टर को शिकायत पत्र सौंपकर और अधिवक्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। इसके उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए पराशर मंदिर कमेटी प्रधान बलवीर ठाकर ने बताया कि अधिवक्ता ने पराशर ऋषि को आपत्तिजनक शब्दों को संबोधन करते हुए उनके लिए निचत्तम शब्द का इस्तेमाल किया है। इतना ही नहीं उक्त अधिवक्ता द्वारा राज माधव राय के अलावा सभी देवी देवताओं को तुच्छ श्रेणी के देवी-देवताओं की संज्ञा भी दी गई है। अधिवक्ता की इन टिप्पटियों से जहां श्रद्धालुओं और देव समाज की भावनाएं आहत हुईं, वहीं पूरे क्षेत्र में रोष का माहौल है।

बलबीर ठाकुर ने कहा की हिमाचल देव भूमि है। ऐसे लोग जो देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करते हैं, प्रशासन और पुलिस को उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बीते रोज मामले को लेकर स्नोर, बदार, उत्तरशाल और सराज की देव कमेटियों की अहम बैठक भी हुई है । जिसमें सभी ने एकमत से राज्यपाल, प्रदेश सरकार व उच्च अधिकारियों से वकील के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।  

अधिवक्ता ने नकारे आरोप, कारदार बोले- एडिट किए गए हैं कमेंट्स

वहीं जब इन आरोपों के बारे में अधिवक्ता से बात की गई तो खुद को निर्दाेष बताते हुए कहा कि वे महर्षि पराशर के खिलाफ नहीं, बल्कि वे पुजारी के विरोध में लिख रहे थे। उन्होंने पराशर ऋषि के बारे में कुछ भी गलत नहीं लिखा है। उधर, पराशर ऋषि के एक कारदार से बात की तो उन्होंने बताया कि उक्त अधिवक्ता ने शुरुआत में आपत्तिजनक कमेंट किया था, उसे विरोध को बढ़ता देख उसे बाद में एडिट कर दिया। उन्होंने बताया कि कमेटी से जुड़े युवाओं के पास उस पुराने कमेंट के स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग मौजूद हैं। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.