Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छत्तीसगढ़ में ट्रेलर-बस टक्कर : 5 की मौत, कई घायल गंभीर

बलौदाबाजार | बलौदाबाजार जिले में रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। सिमगा के पास दरचूरा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रही यात्री बस को टक्कर मार दी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और कई लोग बस में फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और घायलों को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। गंभीर स्थिति वाले घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस और प्रशासन की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है। हाईवे पर इस दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे क्रेन की मदद से हटाए गए वाहनों के बाद सामान्य किया गया।

स्थानीय प्रशासन ने मृतकों की पहचान प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे ने क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। हादसे में घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है और प्रशासन लगातार राहत कार्यों में जुटा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...

अंबाला बार एसोसिएशन की भूख हड़ताल, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का विरोध

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में अंबाला जिला बार एसोसिएशन ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ बार एसोसिएशन ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को जिला बार के छह अधिवक्ता सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे और नई व्यवस्था को वापस लेने की...

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.