Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में GLADA का कड़ा एक्शन, अवैध बिल्डिंग सील और गिराने की चेतावनी

लुधियाना | जिले में ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GLADA) ने बिना मंजूरी और अप्रूव्ड प्लान के निर्माण पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। हाउसिंग और अर्बन डेवलपमेंट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और GLADA के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर संदीप कुमार के निर्देशों के तहत यह ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी लागू की गई है।

GLADA ने 19 अप्रैल 2024 को राधिका गुप्ता को नोटिस जारी किया था। यह नोटिस उस समय जारी किया गया जब उन्होंने अप्रूव्ड बिल्डिंग प्लान के बाहर बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट और सेकंड फ्लोर का निर्माण शुरू कर दिया। 3 मार्च को पुनः उल्लंघन के आधार पर नोटिस दोहराया गया।

संदीप कुमार ने आम लोगों से अपील की कि किसी भी निर्माण कार्य को केवल GLADA द्वारा मंजूर बिल्डिंग प्लान के अनुसार ही किया जाए। नियम का उल्लंघन करने पर बिल्डिंग को सील या गिराने के अलावा अप्रूव्ड प्लान रद्द किया जा सकता है।

GLADA के एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर विकास हीरा ने कहा कि चल रहे डिमोलिशन अभियान के अलावा, अथॉरिटी पूरे जिले में बिना अनुमति निर्माण करने वाले लोगों या संस्थाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे उल्लंघन और इसके परिणामों की पूरी ज़िम्मेदारी बिल्डर या मालिक की होगी। GLADA का यह कदम जिले में वैध और सुरक्षित निर्माण को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.