लक्की मेहता | लुधियाना
समर न्यूज
वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर निगम को दी।
निगम की टीम मौके पर पहुंची और सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। नगर निगम के एसडीओ अंशुल गरचा ने बताया कि मौके पर काफी पुरानी रोड जाली पड़ी हुई थी। जाली में लीकेज होने के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी धीरे-धीरे रिसती रही, जिससे सड़क अंदर से कमजोर हो गई। शुक्रवार सुबह ट्रॉली के गुजरने के बाद सड़क का हिस्सा धंस गया।