Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधानसभा में उठा मेवात की शिक्षा का मुद्दा, हजारों पद खाली

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नूंह-मेवात जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर मुद्दा सामने आया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में प्राथमिक स्तर पर स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या राज्य के औसत से काफी अधिक है।

मंत्री के अनुसार वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बीच नूंह में प्राथमिक स्तर पर ड्रॉपआउट दर लगातार बढ़ी है। विधानसभा में पेश आंकड़ों के मुताबिक, जहां राज्य की औसत ड्रॉपआउट दर करीब 1.70 प्रतिशत है, वहीं नूंह जिले में यह दर बढ़कर 12.52 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

वहीं विधायक आफताब अहमद ने भी जिले में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि नूंह के 37 सरकारी स्कूलों में एक भी शिक्षक तैनात नहीं है, जबकि 81 स्कूल ऐसे हैं जो केवल एक-एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों में ड्रॉपआउट दर वर्ष 2023-24 में 8.61 प्रतिशत, 2024-25 में 12.52 प्रतिशत और 2025-26 में 12.84 प्रतिशत दर्ज की गई।

इसी तरह कक्षा 11 में इन वर्षों के दौरान ड्रॉपआउट दर क्रमश: 7.88 प्रतिशत, 8.69 प्रतिशत और 4.76 प्रतिशत रही। इसके मुकाबले पूरे प्रदेश में कक्षा 6 से 8 के लिए ड्रॉपआउट दर क्रमश: 4.87 प्रतिशत, 1.7 प्रतिशत और 3 प्रतिशत रही है।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने स्वीकार किया कि जिले में शिक्षकों के स्वीकृत 10,053 पदों में से 4,804 पद अभी भी रिक्त हैं, जिसके कारण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

इधर, विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने परियोजनाओं के विस्तार से जुड़ी समस्याओं को रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। अब किसी भी प्रोजेक्ट में कार्य का विस्तार जरूरी होने पर अलग से नया टेंडर जारी किया जाएगा, ताकि लागत बढ़ने और प्रशासनिक दिक्कतों को रोका जा सके।

वहीं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में निवास सत्यापन के लिए जुलाई 2024 से प्रॉपर्टी आईडी अनिवार्य कर दी गई है। उन्होंने कहा कि किरायेदार परिवार पहचान पत्र (PPP) में संबंधित विकल्प चुनकर प्रॉपर्टी आईडी दर्ज कर सकते हैं।

इसके अलावा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने जानकारी दी कि हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 491.20 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें 371.20 करोड़ रुपये भवन निर्माण और 120 करोड़ रुपये खेल अवसंरचना के विकास पर खर्च किए जाएंगे। विश्वविद्यालय का मास्टर प्लान तैयार हो चुका है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.