Facebook-f Youtube X-twitter

कुल्लू में स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

कुल्लू में स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

मनमिन्दर अरोड़ा, कुल्लू -:हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में सैकड़ों महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। महिलाओं ने प्रदर्शनी मैदान से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली और डीसी कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से स्मार्ट मीटर लगाने के फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा चलाया जा रहा स्मार्ट मीटरिंग अभियान नियमों को दरकिनार कर जबरन लागू किया जा रहा है। उनका कहना था कि बोर्ड के अधिकारी जिन फायदों का दावा कर रहे हैं, वे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते।

इस मौके पर विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तावित बिजली कानून 2025 के प्रावधानों के तहत विद्युत वितरण क्षेत्र में निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटरिंग का असली उद्देश्य उपभोक्ताओं की सुविधा नहीं बल्कि निजी कॉरपोरेट कंपनियों को लाभ पहुंचाना है।उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत प्रदेश के लिए करीब 1800 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि लगभग 26 लाख उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाने के टेंडर करीब 2500 करोड़ रुपये के जारी किए गए हैं। उनका कहना था कि प्रदेश में करीब 13 लाख उपभोक्ताओं की बिजली खपत 125 यूनिट से कम होने के कारण उनका बिजली बिल शून्य आता है। ऐसे में 9 से 10 हजार रुपये कीमत के स्मार्ट मीटर लगाना उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ होगा।

खरवाड़ा ने यह भी कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने से करीब 1500 आउटसोर्स कर्मचारियों का रोजगार प्रभावित हो सकता है और बिजली बोर्ड के कई नियमित कर्मचारी भी सरप्लस हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले से लगे इलेक्ट्रॉनिक और ट्राई-वेक्टर मीटर डिजिटल तकनीक पर आधारित हैं और वर्तमान जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें बदलना जनता के पैसे की बर्बादी है।उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से धीरे-धीरे बिजली बोर्ड के कई कार्य निजी कंपनियों को सौंपे जा रहे हैं, जिससे भविष्य में उप-मंडलों और अनुभागों के बंद होने की स्थिति पैदा हो सकती है और कर्मचारियों का भविष्य भी संकट में पड़ सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.