Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दो दीवारों के बीच फंसे बैल को बजरंग दल व एसडीआरएफ ने बचाया, दीवार तोड़कर सुरक्षित निकाला

समर एक्सप्रेस /मंडी, धर्मवीर -:पंडोह बाजार में इंसानियत और सेवा की एक मिसाल उस समय देखने को मिली जब दो घरों की दीवारों के बीच बुरी तरह फंसे एक बैल को बजरंग दल और एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार पंडोह बाजार निवासी रोहित कुमार ने देखा कि एक बैल दो मकानों की दीवारों के बीच फंस गया है और काफी प्रयास करने के बावजूद वह बाहर नहीं निकल पा रहा था। रोहित कुमार ने पहले स्वयं उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन बैल बहुत बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसके कारण उसे निकालना संभव नहीं हो पाया। इसके बाद रोहित कुमार ने तुरंत इसकी सूचना भाजयुमो सदर मंडल अध्यक्ष सोरव गुलेरिया, बजरंग दल पंड़ोह के कार्यकर्ताओं और एसडीआरएफ पंडोह बटालियन को दी। सूचना मिलते ही सोरव गुलेरिया और बजरंग दल के गौरक्षक अजय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ के जवानों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद घर की एक तरफ की दीवार को सावधानीपूर्वक तोड़ा गया, जिसके बाद बैल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।बैल को बाहर निकालने के बाद उसे प्राथमिक उपचार भी दिया गया, जिसके बाद वह सामान्य स्थिति में आ गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजयुमो सदर मंडल के अध्यक्ष सौरव गुलेरिया उर्फ कान्हा ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना पंडोह बाजार निवासी रोहित कुमार द्वारा दी गई थी। इसके बाद बजरंग दल के गौरक्षक अजय और उनकी टीम तथा एसडीआरएफ की टीम के सहयोग से दीवार तोड़कर बैल को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता समाज सेवा और गौसेवा जैसे पुण्य कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं। संगठन के सदस्य आए दिन ऐसे कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों और पशुओं की मदद करते रहते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.