Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार ने ट्रैवल एजेंट्स एक्ट में किया संशोधन, कानून अब केंद्र के अनुरूप

चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने ट्रैवल एजेंटों से जुड़े कानून ‘हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एक्ट-2025’ में संशोधन किया है। संशोधित विधेयक को बजट सत्र के दौरान विधानसभा में पेश किया गया। राज्य सरकार ने पिछले साल डंकी रूट पर लगाम लगाने के लिए कानून बनाया था, जिसमें ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ दस साल तक की जेल और अर्जित संपत्ति जब्त करने का प्रावधान शामिल था।

विदेश मंत्रालय ने इस कानून के कुछ प्रावधानों पर आपत्ति जताई थी। मंत्रालय का कहना था कि मौजूदा कानून एमिग्रेशन एक्ट 1983 के अनुरूप नहीं है, जो भारतीय नागरिकों के विदेश में नौकरी संबंधी मामलों को नियंत्रित करता है। मंत्रालय ने चेताया कि राज्य कानून की कुछ धाराओं का गलत फायदा उठाकर ट्रैवल एजेंट एमिग्रेशन एक्ट के नियमों से बच सकते हैं। विशेष रूप से वह नियम जिसमें विदेश में नौकरी भेजने वाले एजेंटों का प्रोटेक्टर जनरल ऑफ एमिग्रेंट्स के पास पंजीकरण अनिवार्य है।

इस आपत्ति को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने कानून में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब विदेश में नौकरी के लिए जाने वाले लोग प्रवासी की परिभाषा से बाहर होंगे, क्योंकि यह मामला केंद्र के कानून के अंतर्गत आता है। इसके अलावा, ट्रैवल एजेंट की परिभाषा में भी संशोधन किया गया है और इसमें अब विदेश में नौकरी दिलाने या भर्ती से जुड़ी सेवाएं शामिल नहीं होंगी।

सरकार ने एक नई धारा भी जोड़ी है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि केंद्र और राज्य कानून में टकराव होने पर केंद्रीय कानून को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, इस संशोधन का उद्देश्य राज्य कानून को एमिग्रेशन एक्ट 1983 के अनुरूप बनाना और भर्ती एजेंटों पर निगरानी को मजबूत करना है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने वाली एजेंसियां नियमों का पालन करें और उनके शोषण की संभावनाएं कम हों।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.