Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैबिनेट के बड़े फैसले: पंचायत आरक्षण नियमों में बदलाव की तैयारी,15 हाइड्रो प्रोजेक्ट रद्द, नौकरियों की भर्ती को मंजूरी

शिमला, संजू-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने पंचायत चुनावों में लंबे समय से लागू आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की प्रक्रिया शुरू करने का संकेत दिया है और इस पर जनता से सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाली 15 जलविद्युत परियोजनाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने को भी मंजूरी दी गई है और चंडीगढ़-शिमला हेली टैक्सी सेवा को और मजबूत करने का फैसला किया गया है।

कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी देते हुए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 में संशोधन का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत वर्ष 2010 को आधार वर्ष मानते हुए ऐसी पंचायतें जो लगातार दो बार आरक्षित श्रेणी में रही हैं, उन्हें आगामी चुनावों में अनारक्षित करने पर विचार किया जा रहा है। इस प्रस्ताव को लेकर नियम 28, 87, 88 और 89 में संशोधन की बात कही गई है और इस संबंध में आम जनता से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं।

कैबिनेट ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन नियम, 2010 में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया है। ‘निस्सहाय महिला’ की परिभाषा को सरल बनाते हुए उन महिलाओं को भी पेंशन सुविधा के दायरे में लाया गया है जिन्हें उनके पतियों ने छोड़ दिया है और जिनके पास आय का कोई स्वतंत्र साधन नहीं है। सरकार का मानना है कि इससे जरूरतमंद महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।राज्य सरकार ने नियमों का पालन न करने वाले जलविद्युत परियोजनाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 15 हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को रद्द करने का निर्णय लिया है। ये परियोजनाएं एकमुश्त माफी योजना का लाभ लेने के बावजूद निर्धारित समय में शुरू नहीं हो सकीं। वहीं मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र में 10 मेगावाट की लघु पनबिजली परियोजना को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड को आवंटित करने का फैसला किया गया है, जिससे हिमाचल प्रदेश को 13 प्रतिशत मुफ्त बिजली के साथ 5 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी भी मिलेगी।

चंडीगढ़-शिमला हेली टैक्सी सेवा की उड़ानों की संख्या बढ़ाने का फैसला 

पर्यटन और बेहतर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चंडीगढ़-शिमला हेली टैक्सी सेवा की उड़ानों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया गया है। पहले यह सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित होती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर सप्ताह में 12 उड़ानों तक कर दिया गया है। यह सेवा सप्ताह में छह दिन और प्रतिदिन दो बार संचालित होगी। इसके लिए राज्य सरकार वायबिलिटी गैप फंडिंग भी प्रदान करेगी ताकि सेवा नियमित और व्यवहारिक रूप से संचालित हो सके।

विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने की मंजूरी 

कैबिनेट ने विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने के लिए भी मंजूरी दी है। सरकारी इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों में 60 जूनियर असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी। सहकारिता विभाग में 2 सहायक पंजीयक और 30 निरीक्षकों के पद भरे जाएंगे। खेल विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्पोर्ट्स हॉस्टलों में 16 कोच नियुक्त किए जाएंगे, जबकि सूचना विभाग में 3 जेओए (आईटी) पदों को भरने की अनुमति दी गई है।इसके अलावा वर्ष 2016 के पटवारी चयन में बचे सात अभ्यर्थियों को लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों में नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। जल जीवन मिशन के तहत केंद्र से फंड जारी न होने के बावजूद आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन राज्य सरकार अपने संसाधनों से जारी रखेगी।

शिक्षा क्षेत्र में कोटखाई और पांवटा साहिब में नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी गई है। वहीं जिला सिरमौर में 11 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके अंशकालिक जलवाहकों को नियमित करने का भी निर्णय लिया गया है।कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ऊना जिले के गगरेट में नया एसडीपीओ कार्यालय खोला जाएगा और कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के कोटला पुलिस चौकी को पुलिस स्टेशन का दर्जा दिया गया है। इसके साथ ही लीज नियमों में संशोधन करते हुए लीज की अवधि 40 वर्ष से बढ़ाकर 80 वर्ष कर दी गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.