Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में खुले में कचरा फेंकना पड़ेगा महंगा, अब लगेगा 5 हजार तक जुर्माना

हिसार | हरियाणा के हिसार में अब सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकना लोगों को महंगा पड़ सकता है। पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए खुले में कचरा फेंकने वालों पर भारी जुर्माना लगाने का फैसला किया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों और सालिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम-2016 के तहत की जा रही है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार सड़कों, नालियों, जल स्रोतों या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि कोई व्यक्ति पहली बार ऐसा करते हुए पाया गया तो उस पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर यह जुर्माना बढ़ाकर 10 हजार रुपये तक किया जा सकता है और गंभीर मामलों में संपत्ति सील करने की कार्रवाई भी हो सकती है।

प्रशासन ने कचरे के सही प्रबंधन पर भी जोर दिया है। नियमों के तहत प्रत्येक कचरा उत्पादक को कचरे को जैविक, अजैविक और घरेलू खतरनाक श्रेणियों में अलग-अलग करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही संस्थानों और बड़े प्रतिष्ठानों को भी अपने स्तर पर कचरा प्रबंधन सुनिश्चित करना होगा।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक जिन संस्थानों या प्रतिष्ठानों से प्रतिदिन 50 किलोग्राम या उससे अधिक कचरा निकलता है, उन्हें बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में रखा गया है। ऐसे संस्थानों पर पहली बार उल्लंघन करने पर 25 हजार रुपये और दोबारा नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

नगर निगम प्रशासन ने बताया कि पहले खुले में कचरा फेंकने पर आम लोगों से 200 रुपये और दुकानदारों से 500 रुपये जुर्माना लिया जाता था, लेकिन नए आदेश लागू होने के बाद यह राशि बढ़कर 5 हजार रुपये या उससे अधिक हो सकती है। हाल ही में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों में आठ दुकानदारों के चालान भी काटे हैं।

अधिकारियों ने नागरिकों, संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे कचरे का उचित पृथक्करण करें और केवल अधिकृत कचरा संग्राहकों को ही कचरा सौंपें, ताकि शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.