Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने दिया अपने पहले संदेश में विकास और जनता पर जोर

समर एक्सप्रेस,शिमला- : राष्ट्रपति द्वारा हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद कविंद्र गुप्ता ने कहा कि यह उनके जीवन का एक विशेष क्षण है और वे राज्य की प्रगति और जनता की भलाई के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

कविंद्र गुप्ता ने अपने सामाजिक और राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर समाज सेवा और नेतृत्व का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने आपातकाल के दौरान जेल में रहकर लोकतंत्र की रक्षा में योगदान दिया, जो उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ था।राजनीतिक जीवन में उनका अनुभव अत्यंत विस्तृत है। जम्मू नगर निगम के पहले महापौर के रूप में उन्होंने शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं में कई सुधार किए। बाद में वे जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री रहे, और लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में शिक्षा, पर्यटन, विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कई पहलों को आगे बढ़ाया।

राज्यपाल के रूप में अपने संदेश में कविंद्र गुप्ता ने कहा, “हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और जनकल्याण की दिशा में काम करना मेरी प्राथमिकता होगी। हम राज्य के विकास को संतुलित और समग्र रूप से आगे बढ़ाएंगे।“

उन्होंने स्थानीय प्रशासन और नागरिकों से सहयोग की अपील की और कहा कि वे जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेंगे ताकि हिमाचल प्रदेश को हर क्षेत्र में प्रगतिशील और समृद्ध बनाया जा सके।

हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल  कविंद्र गुप्ता लंबे समय से सार्वजनिक जीवन और राजनीति में सक्रिय रहे हैं। चार दशकों से अधिक के अनुभव के साथ वे एक अनुभवी प्रशासक और जननेता के रूप में जाने जाते हैं। उनका जन्म 2 दिसंबर 1959 को जम्मू में हुआ था। उनके पिता केंद्र सरकार के डाक विभाग में कार्यरत थे, जिसके कारण परिवार का स्थानांतरण वर्ष 1963 में पंजाब के संगरूर में हो गया। यहीं से उनकी प्रारंभिक शिक्षा शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने फिरोजपुर और गुरदासपुर में पढ़ाई की और वर्ष 1979 में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, गुरदासपुर से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

 कविंद्र गुप्ता ने 1970 के दशक की शुरुआत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत की। आपातकाल (1975-77) के दौरान उन्हें संघ के अन्य नेताओं के साथ गुरदासपुर और पटियाला जेल में भी रहना पड़ा, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके बाद उन्होंने 1978-79 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पंजाब इकाई में सचिव के रूप में कार्य किया।राजनीतिक जीवन में आगे बढ़ते हुए वर्ष 1988 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा, जम्मू-कश्मीर का जिला अध्यक्ष बनाया गया। बाद में 1993 से 1998 तक उन्होंने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभाई।नगर निकाय राजनीति में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जम्मू नगर निगम के पहले महापौर बने। 2005 से 2010 तक लगातार तीन कार्यकाल तक उन्होंने इस पद पर कार्य करते हुए शहर में स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और शहरी विकास को प्राथमिकता दी।

वर्ष 2014 में वे गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। इसके बाद 2015 में उन्हें जम्मू-कश्मीर विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया और वे इस पद पर पहुंचने वाले पहले भाजपा नेता बने। वर्ष 2018 में उन्हें जम्मू-कश्मीर का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।इसके बाद 14 जुलाई 2025 को उन्हें लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने विकास, शिक्षा, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई कार्यों पर ध्यान दिया। हाल ही में 5 मार्च 2026 को भारत की राष्ट्रपति ने उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.