Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

त्रियूंड ट्रैक के चार एंट्री प्वाइंट होंगे आउटसोर्स, वन विभाग ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया

धर्मशाला, राहुल-: मैक्लोडगंज के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल त्रियूंड ट्रैक को व्यवस्थित करने के लिए वन विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग ने त्रियूंड ट्रैकिंग मार्ग के चार प्रमुख एंट्री प्वाइंट को आउटसोर्स करने का निर्णय लिया है। इसके लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

वन विभाग के अनुसार स्टाफ की कमी के चलते यह फैसला लिया गया है, ताकि त्रियूंड ट्रैकिंग साइट पर आने वाले पर्यटकों और ट्रैकर्स का बेहतर प्रबंधन किया जा सके। जिन चार प्वाइंट को आउटसोर्स किया जा रहा है उनमें गलू, हिना कैफे, भागसूनाग और बनगोटू शामिल हैं। इन स्थानों से बड़ी संख्या में पर्यटक और ट्रैकर्स त्रियूंड के लिए अपनी ट्रैकिंग शुरू करते हैं।त्रियूंड ट्रैक देश-विदेश के पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। हर साल हजारों युवा ट्रैकर्स यहां पहुंचते हैं। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से आने वाले पर्यटक भी इस ट्रैकिंग साइट की खूबसूरती का आनंद लेने के लिए धर्मशाला का रुख करते हैं। बढ़ती संख्या को देखते हुए वन विभाग ट्रैकिंग मार्ग को अधिक व्यवस्थित और नियंत्रित करने की दिशा में काम कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार त्रियूंड ट्रैकिंग के लिए लगाए गए शुल्क से हर साल लाखों रुपये का राजस्व भी एकत्रित होता है। हालांकि कई लोग अलग-अलग रास्तों से त्रियूंड पहुंच जाते हैं, जिससे सही आंकड़ा विभाग के पास उपलब्ध नहीं हो पाता। ऐसे में इन सभी मार्गों को आउटसोर्स करने से ट्रैकर्स की सही संख्या का रिकॉर्ड रखा जा सकेगा और व्यवस्था भी बेहतर होगी।वन विभाग ने इस प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए हैं। इच्छुक आवेदकों को इसके लिए ऑनलाइन बोली लगानी होगी। टेंडर में भाग लेने के लिए 5 लाख रुपये की ईएमडी निर्धारित की गई है। विभागीय जानकारी के अनुसार 16 मार्च को टेंडर खोले जाएंगे, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

धर्मशाला के डीएफओ अमित शर्मा ने बताया कि त्रियूंड ट्रैक को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इससे पर्यटकों की सुविधाओं के साथ-साथ ट्रैकिंग मार्ग की निगरानी भी बेहतर तरीके से की जा सकेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.