Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा के नामांकन पर उठे सवाल, संपत्ति छिपाने और सरकारी ठेकों का आरोप

राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा के नामांकन पर उठे सवाल, संपत्ति छिपाने और सरकारी ठेकों का आरोप

समर एक्सप्रेस /शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा के नामांकन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उन पर चुनावी हलफनामे में संपत्तियों की पूरी जानकारी न देने और चुनावी नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में धर्मशाला की अधिवक्ता निताशा कटोच ने निर्वाचन आयोग, राज्यसभा सचिवालय और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर को औपचारिक शिकायत सौंपी है।

शिकायत में कहा गया है कि कांगड़ा जिले के बैजनाथ क्षेत्र के गांव बीड़ निवासी अनुराग शर्मा को 7 मार्च 2026 को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया था। आरोप है कि नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए हलफनामे में उनकी चल और अचल संपत्तियों का पूरा विवरण नहीं दिया गया, जबकि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत उम्मीदवार के लिए यह जानकारी देना अनिवार्य होता है।शिकायतकर्ता के अनुसार निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रिकॉर्ड से पता चलता है कि बैजनाथ, मुल्थान (जिला कांगड़ा) और जोगिंदरनगर (जिला मंडी) क्षेत्रों में स्थित कई भूमि खातों का उल्लेख हलफनामे में नहीं किया गया। इन संपत्तियों के खाता नंबर और गांवों का विवरण भी शिकायत में शामिल किया गया है।इसके अलावा एक लाइसेंसी हथियार से जुड़ी जानकारी भी नामांकन दस्तावेजों में स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं होने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि इस तरह की महत्वपूर्ण जानकारी छिपाना कानून का उल्लंघन हो सकता है।

मामले में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 9A का भी हवाला दिया गया है। शिकायत के अनुसार नामांकन दाखिल करते समय अनुराग शर्मा एक सरकारी ठेकेदार के रूप में काम कर रहे थे और लोक निर्माण विभाग के करीब 16 करोड़ रुपये के ठेके उनके नाम पर चल रहे थे, जिनके कार्य अभी जारी बताए गए हैं। नियमों के अनुसार सरकार के साथ सक्रिय अनुबंध रखने वाले व्यक्ति को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहराया जा सकता है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विधानसभा सचिव की ओर से संबंधित प्रमाण पत्र जल्दबाजी में जारी किया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि किसी उम्मीदवार के पास सरकारी अनुबंध लंबित हों तो स्पष्ट स्थिति सामने आने के बाद ही प्रमाण पत्र जारी किया जाना चाहिए।

अधिवक्ता निताशा कटोच ने कहा है कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर यह मामला जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 125A के तहत भी जांच योग्य है, क्योंकि चुनावी हलफनामे में गलत या अधूरी जानकारी देना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.