Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लिव-इन पार्टनर ने युवती पर फेंका एसिड, गुरुग्राम से गिरफ्तार

Summer Express, गुरुग्राम |  सेक्टर-10ए स्थित सिविल अस्पताल में इलाज कराने आई एक 30 वर्षीय युवती पर एसिड फेंकने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के जैनाबाद निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है, जो युवती के साथ पिछले चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद युवती को तुरंत अस्पताल में उपचार दिया गया। एसिड उसके कपड़ों पर गिरने से कपड़े जल गए, हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी स्थिति सामान्य पाई और इलाज के बाद उसे उसी रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पीड़िता मूल रूप से नूंह जिले की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि करीब चार साल पहले वह काम की तलाश में गुरुग्राम आई थी और सुभाष नगर में अपनी मौसी के घर रहने लगी। इसी दौरान उसकी पहचान पवन से हुई और बाद में दोनों सेक्टर-72 स्थित एक फ्लैट में साथ रहने लगे।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की। इसके बाद जब युवती इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंची तो आरोपी भी उसके पीछे-पीछे वहां आ गया।

अस्पताल परिसर में ही आरोपी ने युवती पर एसिड फेंक दिया। हालांकि एसिड सीधे शरीर पर न गिरकर कपड़ों पर गिरा, जिससे कपड़े जल गए और बड़ा हादसा टल गया। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत युवती की जांच की और स्थिति स्थिर होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सोमवार सुबह सेक्टर-10 क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी पवन को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मामले में एक अन्य व्यक्ति और एक महिला को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मारपीट से जुड़ा मामला बादशाहपुर थाना में दर्ज किया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में सर्पदंश से मौतों पर लगेगा ब्रेक, PHC स्तर तक पहुंचा एंटी-स्नेक वेनम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:कांगड़ा जिले में सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। विभाग का फोकस अब सिर्फ लोगों को जागरूक करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने पर भी जोर...

अमेरिका में महिला की हत्या :करनाल के युवक की भी मौत, पीछा करने का आरोप

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो काउंटी में हुई गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात के तार हरियाणा के करनाल जिले से जुड़ गए हैं। हाउ एवेन्यू और नॉर्थरोप एवेन्यू के पास पनेरा ब्रेड के पार्किंग क्षेत्र में 38 वर्षीय शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार,...

हिसार में पूर्व सरपंच की रॉड से हत्या, बेटे पर लगा वारदात का आरोप

summer express , हिसार। जिले के गांव खारिया के पूर्व सरपंच 65 वर्षीय हवा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उनका शव घर के पास मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। मामले में उनके बेटे बबलू पर हत्या...
Summer Express - Auto Draft

बेरला जमीन विवाद में बुजुर्ग की मौत, आरोपी विशाल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

summer express , बाढ़डा। गांव बेरला में वर्ष 2022 में जमीन विवाद के दौरान हुई मारपीट में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में आरोपी विशाल के खिलाफ अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर 21 सितंबर को अदालत में पेश करने...

सीएम नायब सैनी के दौरे से पहले कांग्रेस नेता नजरबंद, पुलिस अलर्ट

summer express ,गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुरुग्राम दौरे से पहले पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। इसी दौरान कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर नजरबंद किए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस और इंटेलिजेंस टीमों ने उन्हें घर से बाहर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.