Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब विधानसभा में नशा और अवैध माइनिंग पर हंगामा, कांग्रेस का वॉकआउट

Summer Express, चंडीगढ़ । पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के समय सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला। नशे, अवैध माइनिंग और गैंगस्टरवाद जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, जिसके बाद कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

सत्र के दौरान विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में नशे और अवैध खनन के मामलों पर सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रही है। उन्होंने इन मुद्दों पर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

इस दौरान बाजवा ने बेअदबी के मामलों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को चार साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

बहस के दौरान कांग्रेस विधायक वेल में पहुंच गए और आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विधानसभा में उन्हें जनता से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए पर्याप्त समय और अवसर नहीं दिया जा रहा है। विरोध स्वरूप कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ईडी की बड़ी कार्रवाई: आप नेता संजीव अरोड़ा और परिवार की 55.57 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

Summer express,नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा, उनके परिवार के सदस्यों तथा उनसे जुड़ी एक रीयल एस्टेट कंपनी की करीब 55.57 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुर्क कर ली हैं। ईडी के...

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला उच्च शिक्षा का सहारा

Summer express, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार व्यापक और प्रभावी पहल कर रही है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में सरकार की छात्रवृत्ति योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।...

होर्मुज जलसंधि को लेकर टकराव तेज, ओमान के टोल-फ्री कॉरिडोर पर ईरान की चेतावनी

Summer express, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ताओं और 60 दिनों के अंतरिम युद्धविराम के बीच खाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। ओमान द्वारा तेल टैंकरों की आवाजाही के लिए एक वैकल्पिक समुद्री मार्ग शुरू करने की घोषणा के बाद क्षेत्रीय विवाद गहरा गया है। ईरान...

ऑपरेशन मैदान के तहत अंबाला में पुलिस की सघन चेकिंग, कई वाहन जब्त

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर | अंबाला छावनी में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन मैदान’ के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर और बिना वैध दस्तावेजों वाले कई वाहनों को जब्त (इम्पाउंड) किया। वहीं, नशीले पदार्थों की बरामदगी...

कैथल में एक करोड़ की चोरी के दो फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Summer express ,कैथल। कैथल जिले के चीका क्षेत्र में हाल ही में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.