Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फाजिल्का में पालतू कुतिया की हत्या, महिला समेत दो के खिलाफ केस

Summer Express,फाजिल्का | जिले के जलालाबाद क्षेत्र के गांव घुबाया में एक पालतू कुतिया की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुतिया की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

शिकायतकर्ता सुखविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उनकी आरोपी युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि उक्त युवक पड़ोसियों के घर आया-जाया करता था। इसी बीच उनकी पालतू कुतिया ‘जिमी’ अचानक घर से गायब हो गई।

दो दिन बाद स्कूल से लौट रहे बच्चों ने नहर के पास कुतिया का शव पड़ा होने की सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान अपनी पालतू कुतिया के रूप में की।

सुखविंदर कौर का आरोप है कि आरोपी मक्खन सिंह रात के समय चोरी-छिपे पड़ोसियों के घर आता था और उनकी कुतिया उस पर भौंकती थी। इसी कारण नाराज होकर आरोपियों ने कुतिया को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी।

घुबाया चौकी प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि सुखविंदर कौर पत्नी बलविंदर सिंह की शिकायत पर सरोज रानी और मक्खन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कुतिया के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 14 दिन का नोटिस जारी किया है और मामले की गहन जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे की असली वजह और आपसी रंजिश की भी जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.