Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जनजातीय मंत्री के बयान पर भाजपा का पलटवार, सूरत नेगी बोले— मंत्री असफल,संवैधानिक पदों पर टिप्पणी अनुचित

समर एक्सप्रेस /संजू -:हिमाचल प्रदेश में जनजातीय मुद्दों को लेकर सियासी माहौल गर्माता जा रहा है। जनजातीय मामलों को लेकर दिए गए मंत्री जगत सिंह नेगी के हालिया बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद को लेकर की गई टिप्पणी उचित नहीं है और इससे राजनीतिक माहौल अनावश्यक रूप से विवादित हो रहा है।

किन्नौर से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी और पार्टी नेता सूरत नेगी ने शिमला में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मंत्री द्वारा दिया गया बयान न केवल अनुचित है, बल्कि इससे जनजातीय समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भी भटक रहा है। सूरत नेगी ने आरोप लगाया कि जनजातीय क्षेत्रों के कई अहम मुद्दों का समाधान अब तक नहीं हो पाया है और सरकार को इन विषयों पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि नौतोड़ का मुद्दा कोई नया विषय नहीं है, बल्कि पिछले दो से ढाई दशकों से यह चर्चा में रहा है। उनके अनुसार, पूर्व में कांग्रेस सरकार ने इस मामले में लोगों को कई आश्वासन दिए थे, लेकिन जमीन पर अपेक्षित समाधान नहीं निकल पाया। उन्होंने बताया कि फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट, 1980 से जुड़े प्रावधानों को लेकर भी कई बार चर्चा हुई, लेकिन 2006 में जो “लैंडलेस” की शर्त जोड़ी गई थी, उसे हटाने की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई।

सूरत नेगी ने कहा कि वर्ष 2017 में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने इस पूरे मामले का अध्ययन करवाया और जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को राहत देने के लिए इस शर्त को हटाने का रास्ता खोजने की कोशिश की। हालांकि उस समय यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण तत्काल निर्णय संभव नहीं हो पाया।उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा सरकार के दौरान ट्राइबल सब प्लान के तहत तीनों जनजातीय विधानसभा क्षेत्रों के लिए करीब 400 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था। वहीं उनका आरोप है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इस बजट में कमी आई है। सूरत नेगी ने कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक आने के चलते राजनीतिक बयानबाजी तेज हो रही है, लेकिन जनजातीय क्षेत्रों के विकास और समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.