Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, गांव में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 11 बजे बड़ा गांव में अचानक गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। पहले लोगों को लगा कि कहीं पटाखे फोड़े जा रहे हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद पता चला कि गांव के बुजुर्ग किसान दर्शन सिंह को गोली मार दी गई है। वारदात के बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार में लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि पोता संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर नाराज था और इसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पुलिस परिवार के सदस्यों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात की अहम कड़ियां

जांच अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। फुटेज में कथित तौर पर आरोपी अपने दादा को मोटरसाइकिल पर लेकर जाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद गोली चलने की घटना सामने आई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज जांच में अहम भूमिका निभा रही है।

बेटी ने बताया, पिता ने मेहनत से बनाई थी संपत्ति

मृतक की बेटी तारों ने बताया कि परिवार में जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। उनके अनुसार, दर्शन सिंह ने अपनी मेहनत से गांव में चार दुकानें, एक कोठी और करीब 12 किले जमीन अर्जित की थी। घटना की सूचना मिलते ही वह करनाल से गांव पहुंचीं। उन्होंने कहा कि परिवार को कभी उम्मीद नहीं थी कि जमीन का विवाद इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगा।

गांव में शोक की लहर

ग्रामीणों ने बताया कि दर्शन सिंह शांत स्वभाव के और मेहनती किसान थे। गांव में उनकी अच्छी छवि थी और वह लंबे समय से खेती-बाड़ी से जुड़े हुए थे। उनकी हत्या की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने नहीं सोचा था कि पारिवारिक विवाद इस हद तक पहुंच जाएगा।

पुलिस ने तेज की जांच, आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोल बरामद किए हैं और एफएसएल टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या से जुड़े कई तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस का दावा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.