Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाइडल विभाग और खनन कारोबारी के बीच आधी रात सड़क पर विवाद, वीडियो वायरल

Summer express,यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर जिले के ताजेवाला क्षेत्र में देर रात हाइडल विभाग और एक खनन कारोबारी के बीच माइनिंग ट्रकों की आवाजाही को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हाइडल विभाग के निजी मार्ग पर ट्रकों के संचालन को लेकर विभाग के एक्सईएन और कारोबारी के बीच सड़क पर तीखी नोकझोंक हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 5 मिनट 46 सेकंड के इस वीडियो ने प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हाइडल विभाग के एक्सईएन विक्रांत ढांडा देर रात करीब तीन बजे ताजेवाला स्थित विभाग के निजी मार्ग पर निरीक्षण और जांच के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान क्षेत्र में स्क्रीनिंग प्लांट संचालित करने वाले खनन कारोबारी शुभम उर्फ सनी भी मौके पर पहुंच गए। एक्सईएन ने माइनिंग से जुड़े वाहनों की आवाजाही पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह हाइडल विभाग का निजी रास्ता है और इस मार्ग का उपयोग केवल स्थानीय ग्रामीणों के लिए किया जा सकता है।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। वायरल वीडियो में एक्सईएन विक्रांत ढांडा को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि विभाग के निजी मार्ग से किसी भी परिस्थिति में खनन के वाहन नहीं गुजरने दिए जाएंगे। वहीं, कारोबारी शुभम का कहना था कि ताजेवाला क्षेत्र में उनकी 84 एकड़ जमीन और स्क्रीनिंग प्लांट है तथा भूमि अधिग्रहण के समय उन्हें नहर पार करने के लिए वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध नहीं कराया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस मार्ग का उपयोग नहीं करने देना है तो विभाग को वहां स्थायी दीवार का निर्माण कर देना चाहिए।

विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद प्रतापनगर थाना पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और मामले को आगे बढ़ने से रोका।

घटना के बाद एक्सईएन विक्रांत ढांडा और खनन कारोबारी शुभम दोनों प्रतापनगर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायतें दर्ज कराईं।

प्रतापनगर थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि यमुनानगर क्षेत्र में खनन गतिविधियों और मार्गों के उपयोग को लेकर विवाद पहले भी सामने आते रहे हैं, लेकिन इस बार एक वरिष्ठ अधिकारी और खनन कारोबारी के बीच आधी रात सड़क पर हुआ यह विवाद चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो और पुलिस जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.