Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को सताई क्रॉस वोटिंग की चिंता, विधायकों पर नजर

Summer Express, चंडीगढ़  | हरियाणा में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भले ही एकजुटता का दावा कर रही हो, लेकिन पार्टी के भीतर क्रॉस वोटिंग की आशंका को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। इसी आशंका के चलते कांग्रेस नेतृत्व अपने विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें दूसरे राज्य में शिफ्ट करने की रणनीति पर विचार कर रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव अक्सर ऐसे मोड़ ले लेते हैं, जहां संख्या का गणित अचानक राजनीतिक समीकरणों में बदल जाता है। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व अपने विधायकों की एकजुटता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरत रहा है।

पार्टी के सामने एक चुनौती यह भी है कि विपक्ष में होने के कारण कांग्रेस विधायक अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों और समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन और सरकार के साथ तालमेल बनाए रखते हैं। ऐसे में कांग्रेस को आशंका है कि कहीं सत्तारूढ़ भाजपा इस स्थिति का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश न करे।

इसके अलावा पार्टी के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध को लेकर भी कुछ असहजता की चर्चा है। कई विधायकों के लिए यह नाम नया बताया जा रहा है और पार्टी के भीतर यह सवाल भी उठ रहा है कि जिस व्यक्ति को अधिकांश नेता ठीक से नहीं जानते, उसे अचानक राज्यसभा उम्मीदवार क्यों बनाया गया।

हालांकि कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि सभी विधायक पार्टी के उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध को जिताने के लिए एकजुट हैं। इसके बावजूद पार्टी को 2016 और 2022 के राज्यसभा चुनावों के अनुभव भी याद हैं, जब पर्याप्त संख्या होने के बावजूद कांग्रेस के समीकरण बिगड़ गए थे और भाजपा ने बाजी अपने पक्ष में कर ली थी।

ऐसे में इस बार कांग्रेस नेतृत्व कोई जोखिम नहीं लेना चाहता और विधायकों को एकजुट रखने के लिए सभी संभावित विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.