Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सैनी की अध्यक्षता में स्वच्छता कार्यों के टेंडर मंजूर, 4 करोड़ बचत

चंडीगढ़  | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की हाई पावर्ड वर्क्स परचेज़ कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों में स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े कई कार्यों के टेंडर रेट्स को मंजूरी दी गई।

बैठक में स्वीकृत किए गए कार्यों के टेंडरों की कुल अनुमानित लागत लगभग 90 करोड़ 66 लाख रुपये तय की गई है। वहीं टेंडर प्रक्रिया के दौरान की गई बातचीत (नेगोशिएशन) के जरिए करीब 4 करोड़ 17 लाख रुपये की बचत भी सुनिश्चित की गई है।

बैठक में नगर परिषद गोहाना के लिए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण और उसे प्रोसेसिंग साइट तक पहुंचाने के कार्यों को मंजूरी दी गई। इसके अलावा नगर परिषद पलवल में ठोस कचरा प्रोसेसिंग और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से जुड़े कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

इसी तरह नगर निगम करनाल में पुराने (लीगेसी) कचरे के बायो-रिमेडिएशन का कार्य, जबकि नगर निगम हिसार के एचएसवीपी सेक्टरों में सड़क सफाई और शहर क्षेत्र में मशीनीकृत तथा मैनुअल सफाई से संबंधित कार्यों के लिए भी टेंडर रेट्स को मंजूरी दी गई।

मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्यों को निर्धारित मानकों और टेंडर में तय तकनीकी शर्तों के अनुरूप पूरी गुणवत्ता के साथ लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियों और ठेकेदारों को तय नियमों के अनुसार कार्य करना होगा, ताकि शहरों में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि स्वच्छता और कचरा प्रबंधन से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी। बेहतर कार्य करने वाली एजेंसियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि मानकों के अनुरूप काम न करने वाले कॉन्ट्रैक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.