Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीएड कोर्स बंद करने पर भड़के प्रशिक्षु,शिक्षा मंत्री के समक्ष धरने पर बैठे, मिला आश्वासन

मंडी, धर्मवीर -:  वल्लभ कॉलेज मंडी में बीएड का कोर्स बंद होने पर यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं ने वीरवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के समक्ष प्रदर्शन करके इस कोर्स को दोबारा बहाल करने की गुहार लगाई। बता दें कि शर्तों को पूरा न कर पाने के चलते हाईकोर्ट के आदेशों के बाद सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने वल्लभ कॉलेज मंडी में चल रहे बीएड के कोर्स को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। 

यहां 100 प्रशिक्षु कर रहे थे शिक्षा ग्रहण, अब अचानक कोर्स बंद होने से हो गए हैं परेशान

इस कॉलेज में बीएड की 100 सीटें हैं। यहां बीएड का कोर्स कर रहे प्रशिक्षु अब बीच मंझधार में फंस कर रह गए हैं। यूनिवर्सिटी ने इन्हें दूसरे कॉलेजों में शिफ्ट होने की सलाह दी है। इस बात को लेकर बीएड प्रशिक्षु भड़क गए हैं। वीरवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर इसी कॉलेज के समारोह में शामिल होने पहुंचे थे और उनके समक्ष बीएड प्रशिक्षुओं ने धरना देकर न्याय की गुहार लगाई। बीएड प्रशिक्षु शेष राम, रितिका ठाकुर और प्रिक्षु ने बताया कि अचानक से इस तरह का फैसला लेकर यूनिवर्सिटी और कॉलेज प्रबंधन ने इन्हें पूरी तरह से मंझधार में फंसा दिया है। यहां इन्हें सरकारी खर्च पर शिक्षा मिल रही थी जबकि दूसरे कॉलेजों में जाने पर इन्हें ज्यादा फीस और अन्य खर्चों की भरपाई करनी पड़ेगी। इन्होंने इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन को जिम्मेदार ठहरातें हुए प्रदेश सरकार से इस कोर्स को फिर से बहाल करने की मांग उठाई है।
वहीं, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि यह मामला काफी गंभीर है और जिला के नेताओं ने भी इस विषय पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि वे शिमला में सीएम के समक्ष इस विषय को प्रमुखता से रखकर कोई न कोई समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.