पंचकूला में 38वें बसंत उत्सव का शुभारंभ, सीएम सैनी ने किया उद्घाटन

Karuna
2 Min Read
Summer Express - पंचकूला में 38वें बसंत उत्सव का शुभारंभ, सीएम सैनी ने किया उद्घाटन

Summer express, ललित ,पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में शुक्रवार को 38वें बसंत उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्टर पर सवार होकर उत्सव स्थल पर पहुंचे और वहां लगी विभिन्न प्रदर्शनियों व स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

तीन दिवसीय इस बसंत उत्सव में रंग-बिरंगे फूलों की आकर्षक प्रदर्शनी के साथ-साथ कई सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में बागवानी, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों से जुड़े कई स्टॉल भी लगाए गए हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

उत्सव में शहरवासी और पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचकर विभिन्न गतिविधियों और प्रदर्शनी का आनंद ले रहे हैं। पूरे पार्क परिसर को फूलों और सजावट से विशेष रूप से सजाया गया है, जिससे वातावरण में बसंत की झलक साफ दिखाई दे रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उत्सव में शामिल होने की अपील की।

बसंत उत्सव के दौरान बच्चों और युवाओं के लिए भी कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे यह उत्सव शहरवासियों के लिए खास आकर्षण बना रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *