Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोकशी और गोतस्करी पर यूपी सरकार का सख्त अभियान, 35 हजार से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

Summer Express, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गोकशी, गोतस्करी और अवैध पशु वध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में अब तक प्रदेशभर में हजारों मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं और बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार गोकशी से जुड़े कुल 14,182 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 35,924 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के खिलाफ सामान्य धाराओं के अलावा कई कड़े कानूनों के तहत भी कार्रवाई की गई है।

हजारों आरोपियों पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट

अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से 13,793 लोगों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है, जबकि 178 आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है। इसके अतिरिक्त 14,305 मामलों में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कठोर कार्रवाई की गई है।

करोड़ों की संपत्ति जब्त

सरकार ने गोकशी और गोतस्करी से जुड़े संगठित गिरोहों के खिलाफ आर्थिक कार्रवाई भी की है। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई करते हुए अब तक करीब 83 करोड़ 32 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इसमें अपराध से अर्जित जमीन, वाहन और अन्य संपत्तियां शामिल हैं।

कई जिलों में सक्रिय नेटवर्क ध्वस्त

पुलिस और प्रशासन ने कई जिलों में सक्रिय गोतस्करी गिरोहों की पहचान कर उनके नेटवर्क को भी ध्वस्त किया है। इसके लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं और खुफिया तंत्र को सक्रिय कर जिलास्तर पर निगरानी बढ़ाई गई है।

अवैध बूचड़खानों पर भी कार्रवाई

सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और रात के समय पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही पशुओं के अवैध परिवहन और अवैध बूचड़खानों के खिलाफ भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश प्रिवेंशन ऑफ काऊ स्लॉटर अधिनियम 2020 के तहत गोहत्या के मामलों में 10 साल तक की सजा और 5 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। वहीं गोवंश को नुकसान पहुंचाने के मामलों में 7 साल तक की सजा और 3 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

सरकार का दावा है कि सख्त कानूनों और लगातार चल रहे अभियानों के कारण प्रदेश में गोकशी और गोतस्करी से जुड़े मामलों में कमी आई है और संगठित गिरोहों की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...

अंबाला बार एसोसिएशन की भूख हड़ताल, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का विरोध

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में अंबाला जिला बार एसोसिएशन ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ बार एसोसिएशन ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को जिला बार के छह अधिवक्ता सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे और नई व्यवस्था को वापस लेने की...

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.