Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नारनौल में आवारा पशुओं का आतंक, लाखों खर्च के बाद भी सड़कों पर हजारों गोवंश

Summer Express, नारनौल। नगर परिषद द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद शहर की सड़कों पर बेसहारा पशुओं की समस्या कम नहीं हो सकी है। नगर परिषद के दावों के अनुसार अब तक 870 पशुओं को पकड़ा जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद शहर में हजारों की संख्या में सांड और गोवंश सड़कों, बाजारों और गलियों में घूमते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद ने मई 2025 में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए ठेका जारी किया था। इसके तहत करीब 9 लाख 66 हजार रुपये खर्च कर लगभग 950 पशुओं को पकड़ने का लक्ष्य तय किया गया था। अधिकारियों का दावा है कि दिसंबर 2025 तक 870 पशुओं को पकड़कर सिंघाना रोड स्थित नंदी गोशाला और गोपाल गोशाला में भेजा गया।

इसके बावजूद शहर में आवारा पशुओं की समस्या बरकरार है। बाजारों, मुख्य सड़कों और मोहल्लों में सांड और गोवंश के झुंड घूमते दिखाई देते हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। कई बार पशुओं के आपस में लड़ने के कारण राहगीर और वाहन चालक हादसों का शिकार भी हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में अभी भी करीब 3,500 से अधिक बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी शहर की सड़कों को पशु मुक्त क्यों नहीं किया जा सका।

नागरिकों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने और सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...

हिमालय संरक्षण संगोष्ठी में शामिल होने के बाद शिमला रवाना हुए राज्यपाल

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता अपने एक दिवसीय धर्मशाला दौरे के बाद रविवार सुबह शिमला के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिमालय परिवार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर’ विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.