Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में जनगणना-2027 से जुड़े कर्मचारियों के तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक

Summer Express, चंडीगढ़ | हरियाणा में आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को देखते हुए इस कार्य में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगाने का फैसला किया गया है। केंद्र सरकार के गृह विभाग ने राज्य सरकार को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जनगणना से जुड़े कर्मचारियों का स्थानांतरण 31 मार्च 2027 तक नहीं किया जाएगा।

केंद्रीय गृह सचिव द्वारा हरियाणा के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि जनगणना-2027 पूरी तरह डिजिटल माध्यम से आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में पूरा किया जाएगा।

पत्र के अनुसार इस बार जनगणना में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। हरियाणा में जनगणना का पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिक ‘जनगणना पोर्टल’ के जरिए ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे।

सरकार की ओर से राज्य, जिला, तहसील और गणना ब्लॉक स्तर पर जनगणना अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी आरंभ कर दिया गया है, ताकि जनगणना प्रक्रिया को निर्धारित समय पर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

धर्मशाला में बरसे मेघ, मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के...

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.