Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतसर हाईवे पर बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर, युवती सहित दो गंभीर घायल

Summer Express , दीनानगर  | अमृतसर नेशनल हाईवे पर औजला मोड़ के पास शनिवार को एक मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें बैठी एक युवती और मोटरसाइकिल चालक को गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स और तिब्बड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसे में ई-रिक्शा चालक को भी हल्की चोटें आई हैं।

ई-रिक्शा चालक के अनुसार वह गांव औजला से एक युवती को लेकर जा रहा था। जब वह औजला मोड़ से मुड़ रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। चालक का कहना है कि मोटरसाइकिल के आगे एक बस चल रही थी, जिसके कारण बाइक सवार को शायद ई-रिक्शा दिखाई नहीं दिया और वह सीधे उससे जा टकराया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल भाजपा विधायक को AK-47 से हत्या की धमकी, रिटायर्ड प्रिंसिपल गिरफ्तार

summer express , करनाल। भाजपा विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने रिटायर्ड सरकारी स्कूल प्रिंसिपल ईश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 27 अगस्त को डाक के माध्यम से विधायक के नाम धमकी भरा पत्र भेजा था। आरोपी को...

धान खरीद पर किसानों का आंदोलन टला, 20 सितंबर तक खरीद शुरू कराने का प्रशासन का आश्वासन

summer express , कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की ओर से शाहाबाद अनाज मंडी में बुधवार को बुलाई गई प्रदेश स्तरीय बैठक प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित कर दी गई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि धान की सरकारी खरीद 20 सितंबर तक शुरू कराने के लिए पत्र लिखा...

दाड़लाघाट ब्लॉक सीएचसी और जयनगर PWD सब डिवीजन सहित सभी बंद संस्थानों को तुरंत बहाल करे सरकार-:भाजपा

Summer express/सोलन, भूपेंद्र-:भाजपा सोलन के जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने प्रदेश सरकार से अर्की विधानसभा क्षेत्र में बंद किए गए विभिन्न सरकारी संस्थानों को पुनः बहाल करने की मांग उठाई है। उन्होंने विशेष रूप से दाड़लाघाट विकास खंड, जयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जयनगर लोक निर्माण विभाग के सब-डिवीजन को दोबारा शुरू करने की...

अमृतसर में सीमा पार स्मगलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, 27 किलो हेरोइन और विदेशी पिस्टल समेत 4 गिरफ्तार

summer express , अमृतसर। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित एक कथित स्मगलिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 27 किलो हेरोइन, एक विदेशी .30...
Summer Express - हरियाणा में 14 लाख के विवाद में युवक का अपहरण, मारपीट कर दिल्ली में छोड़ा

सत्यवती कॉलेज में छात्र संघ चुनाव प्रचार के दौरान झड़प: दो छात्र घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

summer express , नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भारत नगर इलाके में छात्र संघ चुनाव के प्रचार के दौरान सत्यवती कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। झड़प में दो छात्र घायल हो गए, जबकि दो वाहन क्षतिग्रस्त मिले। पुलिस ने घायल छात्रों की पहचान अंश (19) और भविष्य चौधरी (19)...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.