Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में पार्क के बाहर चाकू की नोक पर लूट, लोगों ने दबोचे आरोपी

Summer Express, लुधियाना | शहर में सैर के लिए निकलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। ताजा मामला मल्हार रोड स्थित हैप्पी फोर्जिंग पार्क के पास का है, जहां सैर कर लौट रहे एक व्यक्ति को दो बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूट लिया। हालांकि पीड़ित की सतर्कता और आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार पीड़ित राहुल शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह मल्हार रोड स्थित पार्क में सैर करने के बाद बाहर निकले थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक अचानक उनके पास पहुंचे और चाकू दिखाकर उन्हें धमकाने लगे। आरोपियों ने उनकी जेब की तलाशी लेते हुए करीब एक हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज छीन लिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर भागने लगे। इसी बीच पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे लोगों और राहगीरों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दी और थोड़ी ही दूरी पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गुस्साई भीड़ ने दोनों बदमाशों को काबू में कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसपाल सिंह और आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और लूटा गया पर्स बरामद कर लिया है, जिसमें एक हजार रुपये मौजूद थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं वे शहर में अन्य लूट की घटनाओं में भी शामिल तो नहीं रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...

जूखाला कॉलेज की बंद कक्षाओं के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

Summer express/बिलासपुर,सुभाष -:जूखाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में बंद की गई कक्षाओं को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज में पूर्व में संचालित कक्षाओं को तत्काल बहाल करने की...

यूरोपीय देश एस्टोनिया की 24 वर्षीय युवती ननरा बनी मंडी की बहू, कोटली के विश्वजीत के साथ बंधी परिणय सूत्र में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:अक्सर हम एक शब्द सुनते है कि जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी इन दिनों जिला मंडी में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सदर क्षेत्र के कोटली उपमंडल के अंतर्गत आने वाली कोट पंचायत के तरेहड़ गांव के 26 वर्षीय युवक ने यूरोपीय देश में स्थानीय युवती...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.