Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ड्रोन हमले के बाद दुबई के लिए एमिरेट्स की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित

Summer Express, दुबई | दुबई स्थित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन एमिरेट्स ने सुरक्षा कारणों के चलते दुबई आने और यहां से जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। एयरलाइन ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक आधिकारिक पोस्ट के माध्यम से दी और यात्रियों से फिलहाल एयरपोर्ट न आने की अपील की है।

एयरलाइन के बयान में कहा गया है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला एहतियातन लिया गया है। एमिरेट्स ने यात्रियों से कहा है कि वे दुबई आने या यहां से रवाना होने वाली उड़ानों के लिए हवाई अड्डे पर न पहुंचें और आगे की जानकारी के लिए आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें। एयरलाइन ने आश्वासन दिया है कि जैसे ही स्थिति सामान्य होगी, यात्रियों को नई जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।

दरअसल सोमवार सुबह दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक गंभीर सुरक्षा घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट के नजदीक स्थित एक ईंधन भंडारण टैंक को एक ड्रोन द्वारा निशाना बनाया गया, जिसके बाद वहां भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में काले धुएं के घने गुबार दिखाई देने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और स्थिति अब नियंत्रण में है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों के संचालन को अस्थायी रूप से रोक दिया है। कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को पास के अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर डायवर्ट किया गया है।

अधिकारियों ने यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए लोगों से एयरपोर्ट न आने और अपनी उड़ानों की स्थिति जानने के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क में रहने की सलाह दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला GPO में अब रात 8 बजे तक होगी स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग, ग्राहकों को राहत

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। डाक विभाग ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग सेवाओं का समय बढ़ा दिया है। अब अंबाला जनरल पोस्ट ऑफिस (GPO) में ग्राहक सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक स्पीड पोस्ट और पार्सल बुक करा सकेंगे। विस्तारित समय से नौकरीपेशा...

मोहाली 51 एकड जमीन विवाद :गिरफ्तारी के डर से फरार आरोपितकोर्ट के आदेश के बाद तलाश रही मोहाली पुलिस

Summer express, मोहाली। सेक्टर 65 की 51 एकड जमीन की धोखाधड़ी करने वाले तीनो आरोपित फरार है। कोर्ट के आदेश के बाद मोहाली पुलिस परवीन गर्ग, वेद प्रकाश और आदर्श गर्ग की तलाश कर रही है। सेक्टर 65 की इस जमीन की कीमत मौजूदा समय में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक है। जमीन की...

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र...

नेटवर्क बढ़ाएं, ज्ञान बांटें और व्यक्तित्व निखारें: अनुराग ठाकुर

सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में डिजिटल लैब और टेबल टेनिस हॉल का किया उद्घाटन, विद्यार्थियों से किया संवाद Summer express/हमीरपुर, अरविंद- -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में डिजिटल...

कुटलैहड़ में कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती, दो BDC सदस्यों ने समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का हाथ

Summer express/उना,राकेश-:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब हटली-जसाना वार्ड से BDC सदस्य शेर सिंह और कुरयाला वार्ड से BDC सदस्य अरुण कुमार ने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। दोनों BDC सदस्यों ने विधायक विवेक शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.