Facebook-f Youtube X-twitter

हैदराबाद फार्महाउस ड्रग्स पार्टी मामला: टीडीपी सांसद सहित कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Summer Express, नई दिल्ली | हैदराबाद के बाहरी इलाके में स्थित एक फार्महाउस पर आयोजित कथित ड्रग्स पार्टी मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस की छापेमारी के दौरान कई प्रमुख लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें एक सांसद और एक पूर्व विधायक भी शामिल बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात मोइनाबाद के अजीजनगर क्षेत्र में एक निजी फार्महाउस पर चल रही वीकेंड पार्टी में नशीले पदार्थों के सेवन की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। एलीट एक्शन ग्रुप फॉर ड्रग लॉ एनफोर्समेंट (ईगल) और साइबराबाद पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारकर मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पार्टी में मौजूद 11 लोगों की रैपिड ड्रग स्क्रीनिंग जांच की गई, जिसमें छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जिन लोगों के नशीले पदार्थों के सेवन की पुष्टि हुई, उनमें तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद पुट्टा महेश कुमार, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी, उनके भाई रितेश रेड्डी और दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी नमित मिश्रा का नाम सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक आर. गिरिधर के अनुसार छापेमारी के दौरान कुछ राजनेता और कारोबारी कथित तौर पर नशीले पदार्थों का सेवन करते पाए गए। हालांकि पूछताछ और प्रारंभिक जांच के बाद सांसद सहित सात लोगों को कुछ घंटों बाद रिहा कर दिया गया।

इस मामले में सांसद पुट्टा महेश कुमार ने सोशल मीडिया पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। उनका कहना है कि उन्हें हैदराबाद में रहने वाले कुछ परिचितों ने रात के भोजन के लिए आमंत्रित किया था और वह केवल उसी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फार्महाउस में आयोजित पार्टी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

जल्दबाजी में लाया जा रहा महिला आरक्षण विधेयक- रजनी पाटिल

शिमला,संजू– शिमला में हिमाचल दिवस के अवसर पर रिज मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिरकत की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इस बिल...

शिमला में हिमाचल दिवस का ज़िलास्तरीय समारोह आयोजित, मुकेश अग्निहोत्री बोले- केंद्र सरकार नहीं कर रहा प्रदेश का सहयोग

शिमला – हिमाचल प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई. जिला शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास में राज्य के बड़े नेताओं के योगदान को याद किया. साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.