Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वल्लभ कॉलेज के बीएड प्रशिक्षुओं ने सीएम से की मुलाकात, मदद की लगाई गुहार, सीएम ने दिलाया भरोसा

समरएक्सप्रेस /मंडी  – शर्तों को पूरा न कर पाने के चलते वल्लभ कॉलेज मंडी में चल रहे बीएड कोर्स की मान्यता को रद्द करने के बाद यहां के प्रशिक्षुओं का भविष्य अधर में लटक गया है। ये प्रशिक्षु पहले शिक्षा मंत्री से मिले और मंडी दौरे पर आए सीएम सुक्खू से मुलाकात करके मदद की गुहार लगाई। 

बीएड प्रशिक्षुओं ने बताया कि सीएम से उन्होंने संस्कृति सदन मंडी में मुलाकात की है और अपनी बात रखते हुए मदद की गुहार लगाई है। बीएड प्रशिक्षुओं का कहना है कि उनका अधिकतर कोर्स हो चुका है और अब बीच मंझधार में उनके कोर्स को बंद कर दिया गया है। इससे इनका भविष्य अधर में लटक गया है। इन्होंने सीएम से मांग उठाई कि इनके बैच को इसी तरह से जारी रखा जाए ताकि ये अपनी पढ़ाई को पूरा कर सकें। प्रशिक्षुओं ने बताया कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनकी बात को सुना और बताया कि इस विषय पर प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता से विचार कर रही है। सीएम ने इन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस विषय पर कोई न कोई समाधान निकाला जाएगा। इन्होंने इसके लिए सीएम का आभार जताया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.