Summer Express, अम्बाला छावनी | अम्बाला जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं हरियाणा फाइनेंस कमेटी के पूर्व सदस्य ब्रह्मपाल राणा ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य कर्मवीर बौद्ध को मिठाई खिलाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरवीर सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।
ब्रह्मपाल राणा ने कहा कि यह जीत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उस विचारधारा की विजय है जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों पर अडिग रहती है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के परिणाम ने यह सिद्ध कर दिया है कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का समर्पण किसी भी चुनौती को परास्त कर सकता है।
उन्होंने कहा कि यह सफलता कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान करने वाली है और आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में एक सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। राणा ने विश्वास व्यक्त किया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस और अधिक सशक्त होगी तथा आगामी चुनावों में जनसमर्थन के बल पर सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा की अम्बाला जिला के लिए बड़े भाग्य की बात है की अब अम्बाला जिले की विकास की लड़ाई अब एक नही दो सांसद लड़ेंगे एक लोकसभा में तो दूसरे राज्यसभा में गूँजेगे।
उन्होंने कहा कि यह परिणाम जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के निरंतर संघर्ष का प्रतिफल है, जो भविष्य में एक नई राजनीतिक दिशा निर्धारित करेगा।