Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमकारा’ योजना से बदल रही जेलों की तस्वीर,कैदियों को मिल रहा कौशल और सम्मानजनक 

Summer express /राहुल चावला, धर्मशाला -: हिमाचल प्रदेश की जेल व्यवस्था में ‘हिमकारा’ योजना एक सकारात्मक बदलाव की नई कहानी लिख रही है। इस पहल के तहत अब जेलों को केवल सजा देने की जगह नहीं, बल्कि सुधार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। धर्मशाला स्थित लाला लाजपत राय जिला एवं मुक्त सुधार गृह में इस योजना के तहत कैदियों को विभिन्न रोजगारपरक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

हिमकारा योजना के अंतर्गत जेल परिसर में ही बेकरी, फास्ट फूड यूनिट, कार वॉश, डेयरी, कारपेंट्री, वेल्डिंग, सैलून और फूलों की नर्सरी जैसे कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इन इकाइयों में तैयार उत्पादों को ‘हिमकारा’ ब्रांड के तहत बाजार में भी उतारा जा रहा है। इससे न केवल कैदियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण मिल रहा है, बल्कि उनमें कार्य अनुशासन और आत्मविश्वास भी विकसित हो रहा है।

जेल में कार्यरत बंदियों का कहना है कि इस योजना ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है। उन्हें नए कौशल सीखने का अवसर मिला है, जो रिहाई के बाद रोजगार या स्वरोजगार के लिए मददगार साबित होगा। कई बंदी अपनी कमाई का एक हिस्सा अपने परिवारों को भी भेज रहे हैं, जिससे उनके परिवारों को आर्थिक सहारा मिल रहा है।

जेल अधीक्षक विकास भटनागर के अनुसार ‘हिमकारा’ केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि एक सोच है, जिसका उद्देश्य कैदियों को सुधार कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक वापस लाना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से कैदियों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।1913 में स्थापित यह सुधार गृह स्वतंत्रता आंदोलन के दौर से भी जुड़ा रहा है और अब यह पुनर्वास और सुधार की दिशा में एक नई मिसाल बनकर उभर रहा है। ‘हिमकारा’ योजना यह संदेश देती है कि यदि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो भटके हुए लोग भी समाज में सम्मान के साथ नई शुरुआत कर सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.