Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बजट सत्र से पहले गरमाई सियासत,जयराम ठाकुर बोले—सरकार को देना होगा हर सवाल का जवाब

Summer express /शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है। विपक्ष ने सत्र को लेकर आक्रामक रुख अपनाते हुए सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह बजट सत्र सरकार के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कानून व्यवस्था, विकास कार्यों में ठहराव और प्रदेश की आर्थिक स्थिति जैसे कई अहम मुद्दों पर नोटिस दिए हैं। ऐसे में सरकार को सदन के भीतर हर सवाल का जवाब देना होगा। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार के पास इन मुद्दों पर ठोस जवाब नहीं है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर सदन को गुमराह करने का भी आरोप लगाया।उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार परंपराओं के विपरीत राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा को लंबित रखा गया है, जो सरकार की असमंजस भरी स्थिति को दर्शाता है। प्रदेश की आर्थिक हालत को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई और कहा कि विकास कार्य ठप पड़े हैं, जबकि उद्योगों का पलायन लगातार जारी है।

जयराम ठाकुर ने धारा 118 के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और सरकार इसे रोकने में विफल रही है। इसके अलावा एंटी करप्शन ब्यूरो और विजिलेंस को सूचना के अधिकार के दायरे से बाहर करने के फैसले पर भी उन्होंने सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार कानून, जिसे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने लागू किया था, पारदर्शिता का महत्वपूर्ण माध्यम है, लेकिन वर्तमान सरकार इसे कमजोर करने का प्रयास कर रही है।जयराम ठाकुर ने स्पष्ट कहा कि विपक्ष इन सभी मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाएगा और सरकार को जवाबदेह बनाएगा। ऐसे में आने वाला बजट सत्र राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम और तीखा रहने की संभावना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.