Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का हमला: कांग्रेस सरकार जनता की बजाय अपने नेताओं को दे रही भारी भत्ते

Summer express /शिमला, संजू -:भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही है, वहीं सरकार अपने नेताओं और समर्थकों के लिए बोर्ड, कॉरपोरेशनों और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों में लगी हुई है।

संदीपनी भारद्वाज ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के नेतृत्व वाली सरकार ने चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन पदों के मानदेय में भारी बढ़ोतरी की। पहले ₹30,000 प्रतिमाह मिलने वाला मानदेय अब ₹80,000 तक बढ़ाया गया है, और आवास, आतिथ्य व अन्य भत्तों को जोड़कर कुल पैकेज ₹1.11 लाख से ₹1.30 लाख तक पहुंच गया।

प्रदेश में मार्च 2026 तक लगभग 40 चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन विभिन्न बोर्डों और कॉरपोरेशनों में नियुक्त किए जा चुके हैं। जनता के दबाव के बाद सरकार ने 20 प्रतिशत वेतन कटौती की घोषणा की, जिसे भाजपा ने “दिखावे का कदम” बताया।

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि सरकार सत्ता में आते ही अपने नेताओं और समर्थकों को खुश करने के लिए सलाहकार, ओएसडी, मीडिया सलाहकार, आईटी सलाहकार और आयोगों के अध्यक्ष व सदस्य जैसे पदों पर नियुक्तियों की हैं। कई पदों को कैबिनेट रैंक तक दिया गया है।

भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि सहकारी बैंक, पर्यटन बोर्ड, उद्योग विकास निगम, महिला आयोग, कौशल विकास निगम, शिक्षा बोर्ड और फूड कमीशन सहित कई संस्थानों में राजनीतिक नियुक्तियां की गई हैं। साथ ही मुख्य संसदीय सचिव (CPS) जैसे संवैधानिक रूप से विवादास्पद पदों पर भी छह विधायकों को नियुक्त किया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार का पूरा ध्यान जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय अपने नेताओं को सुविधाएं देने पर है। प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं, सेवानिवृत्त कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं, युवा बेरोजगार हैं और किसान परेशान हैं, लेकिन सरकार का फोकस केवल राजनीतिक नियुक्तियों पर है।भाजपा ने मांग की कि सरकार अनावश्यक राजनीतिक नियुक्तियों को समाप्त करे और सीमित संसाधनों का उपयोग जनता के विकास और कल्याण के लिए करे। संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि यह सरकार अब जनता के हितों के बजाय “अपनों को पद और सुविधाएं देने वाली सरकार” बनकर रह गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.