Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में मारुति शोरूम में भीषण आग,फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला

Summer express /ऊना, राकेश -:जिला ऊना में आज सुबह एक मारुति कार शोरूम में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि आग सुबह के समय लगी, जब शोरूम के अंदर कई गाड़ियां और अन्य सामान मौजूद था। फायर विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से शोरूम के अंदर खड़ी गाड़ियों और जरूरी सामान को बाहर निकालने का प्रयास किया, जिससे बड़े नुकसान को काफी हद तक टाल लिया गया।

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे बुझाने के लिए फायर विभाग की तीन गाड़ियां लगातार जुटी रहीं और करीब 10 टैंकर पानी का इस्तेमाल किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समय पर कार्रवाई के चलते कई वाहन और सामान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है।घटना के समय फायर कर्मी शोरूम के वर्कशॉप और एजेंसी परिसर में लगातार आग बुझाने में जुटे रहे। कुल नुकसान का सही आकलन शोरूम मालिक के मौके पर पहुंचने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और क्षेत्र में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...

जूखाला कॉलेज की बंद कक्षाओं के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

Summer express/बिलासपुर,सुभाष -:जूखाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में बंद की गई कक्षाओं को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज में पूर्व में संचालित कक्षाओं को तत्काल बहाल करने की...

यूरोपीय देश एस्टोनिया की 24 वर्षीय युवती ननरा बनी मंडी की बहू, कोटली के विश्वजीत के साथ बंधी परिणय सूत्र में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:अक्सर हम एक शब्द सुनते है कि जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी इन दिनों जिला मंडी में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सदर क्षेत्र के कोटली उपमंडल के अंतर्गत आने वाली कोट पंचायत के तरेहड़ गांव के 26 वर्षीय युवक ने यूरोपीय देश में स्थानीय युवती...

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका:जयदीप सिंह

Summer express, अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर की तरफ से अमृतसर ज़ोन ने पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और लघु उद्योग भारती, अमृतसर के साथ मिलकर नेशनल पेंशन सिस्टम- एमएसएमई वर्कफोर्स के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई के बीच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.