Facebook-f Youtube X-twitter

सामवेद का अध्ययन कर म्यूजिक थेरेपी से लोगों के तनाव को दूर कर रहे दीपक मट्टू

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: कहते हैं कि संगीत में मन, शरीर और भावनाओं को बदलने की असीम शक्ति होती है। बशर्ते इसका सही ज्ञान और उपयोग की सही जानकारी हो। इसी ज्ञान और जानकारी के दम पर मंडी शहर निवासी दीपक मट्टू म्यूजिक थेरेपी की लौ जलाने का कार्य कर रहे हैं। क्या होती है म्यूजिक थेरेपी और कैसे इसका प्रचार-प्रसार कर रहे हैं दीपक मट्टू, आईए जानते हैं इस रिपोर्ट में।

बीते करीब 25 वर्षों से संगीत साधना में जुटे मंडी शहर निवासी दीपक मट्टू ने अब लोगों को म्यूजिक थेरेपी के साथ जोडने की मुहीम शुरू की है। दीपक मट्टू लोगों को म्यूजिक थेरेपी के माध्यम से तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखाने पर जोर दे रहे हैं। बता दें कि म्यूजिक थेरेपी यानी संगीत उपचार का सामवेद में विस्तृत वर्णन है और दीपक मट्टू उसी का अध्ययन करके इस पर शोध कर रहे हैं। दीपक मट्टू के साथ अभी तक स्थानीय और विदेश के करीब 50 लोग जुड़ चुके हैं जिन्हें ये ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से म्यूजिक थेरेपी दे रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों में जाकर भी इस प्राचीन कला का प्रचार प्रसार करके बच्चों को नशे और अन्य कुरीतियों से दूर रहने की तरफ प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं। दीपक मट्टू कहते हैं कि आज विदेशों में इस थेरेपी का खूब इस्तेमाल करके लोगों का उपचार किया जा रहा है जबकि हमारे देश के लोग अपनी इस प्राचीन कला को भूलकर उपचार के लिए विदेशी दवाईयों का सेवन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे योग और संगीत के मिश्रण के माध्यम से लोगों को तनावमुक्त जीवन जीने की दिशा में अग्रसर करने का प्रयास कर रहे हैं।

दीपक मट्टू कहते हैं कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के भीतर इतना तनाव हो गया है कि उसके पास खुद के प्रति सोचने का समय भी नहीं है। जीवन के इन्हीं तनावों से लोगों को मुक्ति दिलाने में संगीत अपनी बेहतरीन भूमिका निभा सकता है। जब भी व्यक्ति पांच मिनट गाना लगाकर उसे आराम से सुनता या उस पर नाचता है तो वह खुद को थकान रहित महसूस करता है। यदि व्यक्ति म्यूजिक थेरेपी लेना प्रारंभ कर दे तो अपने भीतर के सारे तनाव को पूरी तरह से समाप्त कर सकता है। उन्होंने लोगों से उनकी कार्यशाला में शामिल होने की अपील भी की है। वहीं, दीपक मट्टू के पास म्यूजिक थेरेपी का अनुभव प्राप्त करने के लिए आ रहे लोग इसे तनाव आदि से मुक्ति पाने की एक बेहतरीन विधि बता रहे हैं। राधिका और सीमा ने बताया कि संगीत की जिन विधाओं के माध्यम से उन्हें मेडिटेशन करवाया गया उससे उन्हें एक अलग ही अनुभूति हुई और तनाव से मुक्ति के साथ ही नई उर्जा का अनुभव भी हुआ। लोगों को सनातन की इस प्राचीन विधा का लाभ उठाना चाहिए।

बता दें कि दीपक मट्टू मंडी शहर के जाने-माने संगीतज्ञ हैं। आज दिन तक उनके कई शिष्य संगीत के क्षेत्र में अपना नाम कमा चुके हैं। इनकी गीतों को लिखने, कम्पोज करने और गाने में भी खासी महारत है। अभी तक कई एलबम भी निकाल चुके हैं। अब दीपक मट्टू संगीत के प्रचार-प्रसार के साथ इसके माध्यम से लोगों को खुशहाल जीवन जीने की कला सीखाने के लिए प्रयासरत हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.