Summer express /शिमला, संजू -:सुखविंदर सिंह ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कहा कि सरकार संदिग्ध सत्यनिष्ठा वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे ODI अधिकारियों को उनके पदों से हटाया जाएगा, जिनकी कार्यशैली और ईमानदारी पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह बयान भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती के प्रश्न के उत्तर में दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।सुक्खू ने कहा कि प्रशासन में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है और सरकार साफ-सुथरे शासन की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। इसे प्रशासनिक सुधार की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।