Summer express/ऊना, राकेश -:जिला ऊना के बहडाला स्थित टाटा मोटर्स परिसर में प्रशिक्षण के दौरान एक हादसा सामने आया, जिसमें दो युवक कार्यालय की छत से गिरकर घायल हो गए। घायलों की पहचान साहिल कुमार, पुत्र विशाल दास, निवासी अरनबाल तहसील अम्ब, और कुलबिन्दर सिंह, पुत्र अशोक कुमार, निवासी गांव जटपुर संतोषगढ़, जिला ऊना के रूप में हुई है।
हादसे में कुलबिन्दर सिंह की टांग टूट गई, जबकि साहिल कुमार की बाजू में फ्रैक्चर आया है। घटना के तुरंत बाद दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टर संजय मनकोटीया के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।